[ad_1]
मुंबई: साल 2022 में सफल फिल्में देने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने साल 2023 में घूमने का रिजॉल्यूशन लिया है. बॉलीवुड के क्यूट एक्टर कार्तिक ने नए साल का जश्न लंदन और फ्रांस में सेलिब्रेट किया. बुधवार को एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. कार्तिक जब लंदन एयरपोर्ट पर थे तो वहां उन्हें अपनी तस्वीर वाली होर्डिंग दिखी, जिसमें एक क्लोदिंग ब्रांड का विज्ञापन करते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर कार्तिक ने खुशी जताई तो उनकी सादगी पर रोनित रॉय समेत फैंस भी खुश हो गए.
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. ब्लैक जैकेट पहने हुए एक्टर Superdry क्लोदिंग ब्रांड को एंडोर्स करते नजर आ रहे हैं. होर्डिंग में सीरियस फेस के साथ कूल पोज में कार्तिक नजर आ रहे हैं. ये शॉपिंग आउटलेट के बाहर लगा हुआ था. इसे शेयर कर कार्तिक ने कैप्शन में लिखा ‘देखो मैंने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर किसे देखा…’
(फोटो साभार: kartikaaryan/Instagram)
कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर रोनित रॉय ने लिखा ‘सचमें इंटरनेशनल’ वहीं फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. एक ने लिखा ‘आपके फैंस झूठ नहीं बोलते, जब हम कहते हैं कि ये कार्तिक आर्यन एरा चल रहा है’, दूसरे ने लिखा ‘मेरा सपना है कि मैं आपको जल्दी टाइम्स स्कैवेयर पर देखना चाहता हूं’, एक ने लिखा ‘जल्दी होगा’. एक ने लिखा मैं आपको हर दिन स्पॉट करता हूं,आपके पोस्टर हर जगह हैं. वहीं एक फैन ने लिखा ‘इस मिडिल क्लास टच से मुझे प्यार हो गया…अपना पिक्चर देखते ही एक अलग ही खुशी महसूस होती है…’.
(फोटो साभार: kartikaaryan/Instagram)
कार्तिक के साथ मिस्ट्री गर्ल को लेकर खूब उठे सवाल
बता दें कि कार्तिक जब लंदन में थे तो उनकी कुछ तस्वीरों को देख फैंस कंफ्यूज हो गए थे. कोई कह रहा था सारा अली खान के साथ गए हैं तो तोई निहारिका ठाकुर के साथ हैं. कार्तिक के साथ मिस्ट्री गर्ल को लेकर खूब कयास लगाए गए.
कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो अलाया एफ के साथ फ्रेडी में नजर आए थे. ये फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी पर प्रीमीयर की गई. इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kartik aaryan
FIRST PUBLISHED : January 04, 2023, 14:34 IST
[ad_2]
Source link