[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
धूप में समय बिताने की वजह से स्किन काली पड़ने लगती है। टैनिंग की वजह से ज्यादातर लोगों की गर्दन काली होने लगती है। महिला हो या पुरुष, रोजाना सुबह शाम फेस वॉश करते हैं, लेकिन गर्दन की सफाई करना भूल जाते हैं। ऐसे में इसपर धीरे-धीरे गंदगी जमने लगती है और ये काला पड़ने लगता है। इसकी वजह से चेहरे की खूबसूरती भी खराब होने लगती है। ऐसे में काली गर्दन को कुछ घरेलू नुस्खों से साफ कर सकते हैं।
काली गर्दन को साफ करने का तरीका (Home Remedies For Black Neck)
कच्चा आलू
स्किन टैनिंग हटाने के लिए आलू काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। काली गर्दन साफ करने के लिए आप इसे लगा सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस करें और फिर इसका जूस निकाल लें। अब जूस को गर्दन पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे आप दही में मिलाकर भी लगा सकते हैं। चाहें तो आलू के साथ नींबू के रस को भी मिला सकते हैं।
चंदन पाउडर
कालेपन को हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टैनिंग हटाने के लिए चंदन पाउडर में कच्चा दूध मिलाएं और फिर पेस्ट बनाकर लगाएं। सूखने के बाद इसपर पानी डालें और फिर मसाज करें।
हल्दी
हल्दी और दही का पैक लगाकर भी गर्दन पर जमा मैल हटाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच दही में दो चुटकी हल्दी के साथ दो बूंद नींबू का रस और दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से गर्दन को धो लें।
स्किन ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है कच्चा दूध, मुलायम और चमकदार होंगे हेयर
[ad_2]
Source link