[ad_1]
हाइलाइट्स
किचन के गंदे टाइल्स चमकाने के लिए आप नींबू और ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन डीआईवाई क्लीनिंग हैक्स की मदद से आप मिनटों में किचन को चमका सकते हैं.
How To Clean Kitchen Tiles: वैसे तो खाना बनाने के बाद किचन की सफाई सभी करते हैं. लेकिन हर वक्त इस्तेमाल में आने की वजह से दीवारों व टाइल्स पर स्टीम और धूएं के कारण तेल जैसा चिपचिपा सा नजर आने लगता है. यही नहीं, जमा होते होते इन पर बैक्टीरिया व फंगस भी पनपने लगते हैं जो किचन को बीमारी का घर बना सकता है. ऐसे में इसकी सफाई बहुत ही जरूरी होती है. इन्हें साफ करना जितना जरूरी होता है, उतना ही मुश्किल भरा काम भी होता है. ऐसे में कुछ आसान टिप्स की मदद से आप किचन की इन गंदी टाइल्स पर जमी तैलीय परत को चमका सकते हैं और वो भी काफी कम मेहनत में. आइए जानते हैं कैसे.
किचन टाइल्स की चिपचिपाहट को साफ करने का तरीका
विनेगर, नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर आपकी किचन में पुराना दाग है तो आप घर पर बनाए सॉल्यूशन की मदद से इन्हें साफ करें. इसके लिए आप एक गिलास में आधा विनेगर और आधा पानी मिलाएं. अब इसमें नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. अब आप इसे स्प्रे बोतल में डालें. इस घोल से अपने किचन की टाइल्स को अच्छे से साफ करें. आप इसके लिए स्क्रबर का इस्तेमाल करें. आसानी से चिपचिपाहट दूर हो जाएगी.
ब्लीच और नींबू का इस्तेमाल
किचन की गंदी टाइल्स का चमकाने के लिए आप नींबू और ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप एक कप में एक दो ढक्कन ब्लीच लें और बराबर मात्रा में घोल बना लें. अब इसमें कोई पुराना कपड़ा डुबोकर किचन की टाइल्स को रगड़ें. आसानी से टाइल्स साफ हो जाएंगे. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप ग्लव्स का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें : नॉन स्टिक पैन पर चिपक गया है जला खाना? बिना रगड़े भी निकल जाएगा, सिंपल ट्रिक से बर्तन दिखेगा नए जैसा
नींबू और गर्म पानी का इस्तेमाल
अगर आपके घर में नींबू का इस्तेमाल होता है तो आप इसके छिलके को फेकें नहीं. इनकी मदद से आप टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए एक कप गुनगुना पानी लें और इसमें नींबू का रस डालकर गोल बना लें. अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर आप टाइल्स पर स्प्रे करें और स्क्रबर से रगड़ दें. टाइल्स चमक जाएगा.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ये भी पढ़ें: काला और चिकना हो गया है किचन का कपड़ा, आसान ट्रिक्स से करें साफ, चुटकियों में हो जाएगा जर्म्स फ्री
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : February 14, 2023, 07:29 IST
[ad_2]
Source link