Home Life Style किचन में रखे डिब्बों पर जमी गंदगी और चिकनेपन को यूं करें साफ, मिलेगी नए जैसी चमक

किचन में रखे डिब्बों पर जमी गंदगी और चिकनेपन को यूं करें साफ, मिलेगी नए जैसी चमक

0
किचन में रखे डिब्बों पर जमी गंदगी और चिकनेपन को यूं करें साफ, मिलेगी नए जैसी चमक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले लोग घरों को साफ करने लगते हैं। नवरात्रि के बाद एक के बाद एक त्योहार आने लगते हैं। ऐसे में सफाई का दौर पहले ही शुरू हो जाता है। किचन क्लीनिंग में चिपचिपे डिब्बों को साफ करना मुश्किल होता है। दरअसल, डिब्बों पर तेल की परत जमा हो जाती है। जिसपर ध्यान न दिया जाए तो ये गंदे दिखने लगते हैं। इन डिब्बों को आसानी से साफ करना चाहते हैं तो इन तरीकों को अपना सकते हैं।

बेकिंग सोडा से यूं हटाएं चिपचिपापन

डिब्बों पर लगे चिपचिपेपन को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी को एक साथ मिलाएं। आपको एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। आप इस मिक्स में टूथपेस्ट भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को प्लास्टिक की सतह पर रगड़ने के लिए एक मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें। ऐसा करने पर कंटेनर पर चिपके चिपचिपेपन को आसानी से हटाया जा सकता है। फिर डिब्बे को पानी से पूरी तरह धो लें। चाहें तो डिब्बे को नम कपड़े से पोंछ सकते हैं। अगर डिब्बा एक बार में साफ ना हो तो आप इसे दोबारा दोहरा सकते हैं। 

सही जगह पर रखें डिब्बे

प्लास्टिक के डिब्बों को ठंडी, सूखी जगह पर रखें। अगर डिब्बे खुली जगह पर रखे होते हैं तो उन पर खाने से उठी भाप से गंदगी चिपक जाती है। अगर इन्हें अलमारी में रखा जाएं तो डिब्बों को बहुत ज्यादा गंदा होने से बचाया जा सकता है। 

काम आएगा चाय पत्ती का पानी

चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को एक बर्तन में दोबारा उबाल लें। अब इस पानी को छानने के बाद इस में दो चम्मच लिक्विड डिशवॉशर डालें। फिर इस पानी से आप चिपचिपे डिब्बों को धोएं। आप स्क्रबर की मदद से डिब्बे को साफ करें। 

Kitchen Hacks: किचन में रखा चॉपिंग बोर्ड हो गया है गंदा, यहां देखें इसे साफ करने के तरीके

[ad_2]

Source link