[ad_1]
हाइलाइट्स
किचन में प्लास्टिक के बर्तन और डिब्बों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
रसोईघर में टूटे हुए बर्तन नहीं रखते हैं, इसे अशुभ फलदायी माना जाता है.
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं लेकिन उसे कभी भी किचन में नहीं रखते हैं.
घर में किचन एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसमें देवी अन्नपूर्णा का वास होता है. उनकी कृपा से परिवार की बरकत होती है, धन और धान्य से घर भरा रहता है. परिवार के सदस्य खुशहाल रहते हैं, लेकिन किचन में कुछ वस्तुओं को रखने से वास्तु दोष पैदा हो सकता है, जो आपकी कंगाली का कारण बन सकता है. यदि आप उन वस्तुओं को किचन से तत्काल नहीं हटाते हैं तो आपके परिवार के लोगों की सेहत खराब हो सकती है, धन हानि हो सकती है और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि किन 6 वस्तुओं को किचन से तुरंत हटा देना चाहिए.
किचन से हटाने वाली 6 वस्तुएं
1. दवा न रखें
यदि आप अपने किचन में दवाइयां रखते हैं या फर्स्ट एड बॉक्स रखते हैं तो उसे तत्काल वहां से निकाल दें. ऐसा नहीं करते हैं तो वास्तु दोष के साथ ही निगेटिव एनर्जी आपके धन और स्वास्थ्य दोनों को ही प्रभावित कर सकती है. रसोईघर में दवा रखने से धन हानि की आशंका रहती है.
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा कब है? कोजागरी पूर्णिमा पर घर आएंगी माता लक्ष्मी, जानें पूजा मुहूर्त और खीर का महत्व
2. प्लास्टिक के बर्तन और डिब्बे
किचन में प्लास्टिक के बर्तन और डिब्बों का उपयोग नहीं करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं और निगेटिव एनर्जी आपको परेशान कर सकती है. इतना ही नहीं, प्लास्टिक का संबंध पाप ग्रह राहु से होता है. प्लास्टिक से राहु दोष उत्पन्न होगा.
3. शीशा न लगाएं
अगर आपके किचन में चेहरा देखने के लिए शीशा लगा है या फिर ऐसे शीशे का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें आपके चूल्हे की आग की झलक दिखती है, उसका प्रतिबिंब बनता है तो उस शीशे को निकाल दीजिए. वास्तु के अनुसार किचन में शीशा रखने से अतिरिक्त ऊर्जा का प्रवाह महसूस होता है, इससे किचने में आग और पानी का संतुलन बिगड़ता है, जो वास्तु दोष पैदा करता है.
4. कूड़े-कचरे का डिब्बा
अधिकतर घरों में लोग अपने किचन में ही कूड़े-कचरे का डिब्बा भी रख देते हैं ताकि भोजन बनाते समय निकलने वाला कचरा उसमें डाल दिया जाए. यह अपनी सुविधा के लिए करते हैं लेकिन ऐसा करना वास्तु के अनुसार गलत है. कूड़ा-कचरा नकारात्मकता का प्रतीक है और वह आपकी सेहत तथा आर्थिक उन्नति को प्रभावित कर सकता है. जो स्थान देवी अन्नपूर्णा के लिए है, वहां कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 7 वस्तुएं, पानी की तरह बह जाएगा पैसा, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!
5. टूटे बर्तन न रखें
यदि आपके किचन में कप, प्लेट, कढ़ाई, तवा, थाली या कोई भी अन्य बर्तन टूट गया है तो उसे तत्काल निकाल देना चाहिए. रसोईघर में टूटे हुए बर्तन नहीं रखते हैं, इसे अशुभ फलदायी माना जाता है. माता अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्ति के लिए ऐसा करना चाहिए. उनके आशीर्वाद से घर में धन-धान्य बढ़ता है. टूटे बर्तन से दुर्भाग्य और दरिद्रता बढ़ती है. माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन हानि की आशंका बनी रहती है.
6. झाड़ू न रखें
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं लेकिन उसे कभी भी किचन में नहीं रखते हैं. किचन में झाड़ू रखने से परिवार के सदस्यों के बीच विश्वास कम होता है और घर की सुख और शांति में बाधा पहुंचती है. इससे आपको वित्तीय हानि भी हो सकता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Vastu, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : September 21, 2023, 08:21 IST
[ad_2]
Source link