Home Life Style कितना सही है नाश्ते में पोहा खाना? जानें चावल से बनने वाले इस अनाज के खास गुण

कितना सही है नाश्ते में पोहा खाना? जानें चावल से बनने वाले इस अनाज के खास गुण

0
कितना सही है नाश्ते में पोहा खाना? जानें चावल से बनने वाले इस अनाज के खास गुण

[ad_1]

poha_for_health- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
poha_for_health

Poha in breakfast: नाश्ते में बहुत से लोगों को पोहा खाना पसंद होता है। वे इसे रोज अपने नाश्ते में शामिल करते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि चावल से बनने वाला पोहा नाश्ते में क्यों पसंद किया जाता है। तो, बता दें कि पोहा चावल की तुलना में कम कैलोरी वाला है लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप इसे सुबह नाश्ते में खाते हैं शरीर में ये मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ कई सारी चीजों को बेहतर बनाता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में। 

कितना सही है नाश्ते में पोहा खाना-Is it healthy to eat poha in breakfast?

1. कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है पोहा

पोहा खाने से शरीर को एक बड़ी मात्रा में एनर्जी मिलती है। ऐसा इसलिए कि 1 कटोरी पोहे में लगभग 46.3 ग्राम कार्ब्स होते हैं जो कि शरीर में इंस्टेंट एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए अगर आपको दिनभर एनर्जेटिक रहना है तो नाश्ते में पोहा जरूर खाएं।

कद्दू को न पसंद करने वाले अपनाएं ये 5 रेसिपी, एक बार खाएंगे तो खाते ही रह जाएंगे

2. आयरन से भरपूर है पोहा

1 कटोरी पोहे में 2.67mg आयरन होता है। ये आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसलिए, इस लिहाज से महिलाओं को भी नाश्ते में पोहा खाना चाहिए।

poha

Image Source : FREEPIK

poha

3. प्रोबायोटिक है पोहा

पोहा प्रोबायोटिक है जो कि पेट के लिए काफी हेल्दी तरीके से काम करता है। ये फर्मेंटेशन के प्रोसेस से तैयार होता है और इसलिए ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और पाचन तंत्र को तेज करता है। इसके अलावा इसका फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है। 

Sikkim Foundation Day: याक की सवारी से लेकर कंचनजंगा की पहाड़ियों तक, दुनियाभर में फेमस हैं सिक्किम की ये चीजें

4. पोहे में है विटामिन बी

पोहे में विटामिन बी होता है जो कि ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ सेल डिवीजन को मेंटन रखने में मददगार है। इसके अलावा पोहे में कई ऐसे गुण हैं जो कि सेहत के लिहाज से फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से आपको अपने नाश्ते में पोहा खाना चाहिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link