[ad_1]
नई दिल्ली. अमेरिका की यात्रा से लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर ट्रक में सवारी को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क तक एक ट्रक की सवारी की. इस दौरान राहुल गांधी और भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर तलजिंदर सिंह के बीच हुई बातचीत का वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. इस बातचीत में तलजिंदर ने अमेरिका में काम करने के बाद के अनुभवों के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि कैसे यह भारत में ट्रक चलाने से अलग है.
राहुल गांधी इस ट्रक के अंदर मौजूद सुविधाओं से खासे प्रभावित दिखे, लेकिन जब उन्होंने तलजिंदर की कमाई सुनाई तो वह हैरान रह गए. इस वीडियो में राहुल गांधी एक जगह कहते हैं, ‘इस ट्रक को देखकर लगता है कि यह ड्राइवर के आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि भारत में ऐसा नहीं होता.’ इस पर तलजिंदर बताते हैं कि अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की सुविधा का ध्यान रखा जाता है, क्योंकि यहां इन्हें मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा माना जाता है.
इस दौरान राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर से कोई गाना बजाने के लिए कहते तो वह पूछता कि कौन सा गाना? इस पर राहुल कहते हैं, ‘सिद्धू मूसेवाला का 295 लगाओ…’
“कितना कमा लेते हो?”
“कुछ गाने बजा लें? सिद्धू मूसेवाला के?”
“हम ट्रक वालों के कारण ही मैन्युफैक्चरर्स का काम चलता है।”
अमेरिका में एक भारतीय ड्राइवर के साथ ट्रक यात्रा, उनके अनुभव और कहानियां!
पूरा वीडियो यूट्यूब पर:https://t.co/AxWYEHoka7 pic.twitter.com/KQ8OJq8Vrg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 13, 2023
.
Tags: Congress, Rahul gandhi, Truck driver
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:19 IST
[ad_2]
Source link