Home Life Style किन लोगों को होता है स्ट्रोक का खतरा? डॉक्टर ने बताया कैसे हो सकता है बचाव

किन लोगों को होता है स्ट्रोक का खतरा? डॉक्टर ने बताया कैसे हो सकता है बचाव

0
किन लोगों को होता है स्ट्रोक का खतरा? डॉक्टर ने बताया कैसे हो सकता है बचाव

[ad_1]

बीते कुछ समय से सडन डेथ और स्ट्रोक की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोसर्जरी कंसल्टेंट सुमित गोयल ने स्ट्रोक से जुड़ी कुछ काम की बातें बताई हैं। स्ट्रोक क्या होता है। इसकी पहचान कैसे की जा सकती है।  यह किन लोगों में कॉमन है। लक्षण दिखने पर क्या करें और कैसे बचाव किया जा सकता है, जैसे कई सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे।

सवाल स्ट्रोक क्या है?

जवाब स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिमाग में खून की सप्लाई पर असर पड़ता है। ऐसा खून की नस ब्लॉक होने या खून की नस फटने से होता है।

सवाल स्ट्रोक की पहचान कैसे की जा सकती है?

जवाब स्ट्रोक होने पर मरीज के चेहरे पर टेढ़ापन, एक तरफ के शरीर में कमजोरी, बोलने या देखने में परेशानी या अचानक बेहोशी स्ट्रोक के लक्षण हो सकते है।

सवाल स्ट्रोक किन लोगों में ज्यादा कॉमन है?

जवाब मधुमेह, रक्तचाप, धूम्रपान, व्यायाम न करना, मोटापा स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाते हैं। जो भी इनसे पीड़ित हैं, उनमें स्ट्रोक होने की संभावना ज्यादा होती है।

ब्लड क्लॉट्स की वजह से होता है हार्ट अटैक, पहचानें थक्का जमने के लक्षण

सवाल स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर क्या करें?

जवाब स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसके लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है। शुरू के 6 घंटे में मिला सही उपचार स्ट्रोक से पूरी तरह रिकवरी दे सकता है। अन्यथा कुछ अंग स्थायी रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

सवाल स्ट्रोक से बचाव के लिए क्या करें?

जवाब जीवन शैली में अच्छे बदलाव लाएं। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर पर काबू रखें। नियमित व्यायाम, धूम्रपान और एल्कोहल के सेवन से परहेज हमें स्ट्रोक से बचाता है।

 

[ad_2]

Source link