Home National किसान आंदोलन: पराली में मिर्च पाउडर, लाठी-गंडासे से पुलिस पर हमला, 12 पुलिसकर्मी घायल – India TV Hindi

किसान आंदोलन: पराली में मिर्च पाउडर, लाठी-गंडासे से पुलिस पर हमला, 12 पुलिसकर्मी घायल – India TV Hindi

0
किसान आंदोलन: पराली में मिर्च पाउडर, लाठी-गंडासे से पुलिस पर हमला, 12 पुलिसकर्मी घायल – India TV Hindi

[ad_1]

उग्र हुए किसान।- India TV Hindi

Image Source : PTI
उग्र हुए किसान।

पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान अब उग्र हो गए हैं। किसानों की ओर से पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेडिंग लांघकर हरियाणा में घुसने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि दिल्ली जाने की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों के समूह को पुलिस ने बीते कई दिनों से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर रोक रखा है। इन किसानों की भीड़ को तीतर-बितर करने और उन्हें बोर्डर पार करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा भी लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इस बीच हरियाणा पुलिस ने किसानों द्वारा जवानों पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। 

लाठी-गंडासे से पुलिस पर हमला

हरियाणा पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि उनके जवानों पर किसानों ने बुरी तरह से हमला किया है। पुलिस ने बताया कि दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस का चारो तरफ से घेराव किया। किसानों ने पथराव के साथ ही लाठी, गंडासे इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। इस घटना में लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो से शांति की अपील की है। 

शांति बनाए रखना जरूरी- अर्जुन मुंडा

किसानों के उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा, “चौथे दौर के बाद सरकार पांचवें दौर में एमएसपी की गारंटी की मांग, फसल विविधीकरण, पराली मुद्दा, एफआईआर जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। मैं किसान नेताओं को फिर से चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे लिए शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है।”

ये भी पढ़ें- केंद्र किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा




किसानों का दिल्ली मार्च LIVE: हरियाणा पुलिस ने कहा, प्रदर्शनकारियों के हमले में 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Latest India News



[ad_2]

Source link