Home Health किसान ने इस फल से तैयार किया अनोखा सिरका, खाते ही आती है बॉडी में एनर्जी

किसान ने इस फल से तैयार किया अनोखा सिरका, खाते ही आती है बॉडी में एनर्जी

0
किसान ने इस फल से तैयार किया अनोखा सिरका, खाते ही आती है बॉडी में एनर्जी

[ad_1]

Last Updated:

Saharanpur Fig Vinegar: यूपी में सहारनपुर के किसान सुरेंद्र कुमार तरह-तरह का सिरका बनाने के लिए मशहूर हैं. किसान को सिरका मास्टर कहा जाता है. उन्होंने अंजीर से सिरका तैयार किया है. यह सिरका स्वास्थ्य के लिए फाय…और पढ़ें

X

सहारनपुर

सहारनपुर के किसान सुरेंद्र कुमार ने सिरका मास्टर के नाम से बनाई पहचान

हाइलाइट्स

  • सुरेंद्र कुमार ने अंजीर से सिरका तैयार किया है.
  • अंजीर का सिरका 750ml की बोतल 200 रुपए में बिकता है.
  • अंजीर का सिरका स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

सहारनपुर: यूपी में सहारनपुर के किसान तरह-तरह की चीजें बनाने के लिए प्रदेश में मशहूर हैं. ऐसे ही सहारनपुर में एक किसान सिरका मास्टर के नाम से मशहूर हैं. सिरका मास्टर किसान सुरेंद्र कुमार ने इस बार फिर अनोखे तरीके से सिरका तैयार किया है. जहां उन्होंने अपने खेत में तैयार अंजीर से सिरका तैयार किया है. जो कि शरीर के लिए रामबाण है. इस सिरके को खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग उनके पास पहुंच रहे हैं.

बता दें कि किसान सुरेंद्र कुमार पिछले कई सालों से विभिन्न प्रकार के सिरके तैयार करते आ रहे हैं.  उनका बनाया सिरका आसपास के कई राज्यों में खूब बिकता है. किसान प्राकृतिक चीजों से जुड़े हुए हैं. इसलिए वह कुछ नए-नए अविष्कार करते रहते हैं. किसान सुरेंद्र कुमार बताते हैं कि किसी भी फल या सब्जी के गुणों को सैकड़ो गुणा बढाकर बिना किसी प्रिजर्वेटिव के संरक्षित करने के तरीके को सिरका कहा जाता है.

ऑफ सीजन में जब आपको कोई फल या सब्जी खाने को नहीं मिलती तो आप उसका सिरका तैयार कर सकते हैं. सिरका डालने से उस सब्जी या फल के पूरे गुण उसमें मौजूद रहते हैं. किसान ने अपने खेत में तैयार अंजीर के कुछ पेड़ लगाए हैं. जहां उन पेड़ों पर आने वाली अंजीर से वह अंजीर का सिरका हर साल 200 लीटर तैयार करते हैं. किसान द्वारा तैयार यह अंजीर का सिरका कृषि विभाग द्वारा लगाए जाने वाले मेलों में भी खूब बिकता है. वहीं, इस सिरके को खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग किसान के आवास पर आते हैं. जबकि सुरेंद्र कुमार ने 750ml की बोतल मात्र 200 रुपए में लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं.

सिरका मास्टर के नाम से बनाई है पहचान

किसान सुरेंद्र कुमार ने लोकल 18 से बताया कि उन्होंने इस बार जो सिरका तैयार किया है. वह सिरका अंजीर का है. किसी भी फल या सब्जी के गुणों को सैकड़ो गुणा बढाकर बिना किसी प्रिजर्वेटिव के संरक्षित करने के तरीके को सिरका कहा जाता है, जिसमे सिरका, घी, शहद, गुड़ यह जितने भी पुराने होते हैं. उतने ही बढ़िया रहते हैं. इसीलिए अंजीर भी बहुत ही ताकतवर है. शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाती है.

वहीं, बच्चों की हाइट बढ़ने से लेकर बच्चों के दिमाग को तेज करती है. हिंदू धर्म से जुड़े लोगों से ज्यादा मुस्लिम धर्म के लोग इस अंजीर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. किसान सुरेंद्र बताते हैं कि उन्होंने अपने खेत में अंजीर के कुछ पेड़ लगाए हैं, जिनसे वह प्रतिवर्ष अंजीर एकत्र कर उससे सिरका तैयार करते हैं. ऑफ सीजन में अंजीर नहीं मिलती, इसलिए वह अंजीर की चटनी और सिरका तैयार करते हैं.

स्वास्थ्य के लिए है बहुत ही फायदेमंद

जहां अंजीर से तैयार किया गया सिरका अपने गुणों को पूरा रखते हुए बहुत ही फायदेमंद होता है. अंजीर का सिरका खाने में बहुत ही फायदा होता है. किसान ने बताया कि वह 750ml बोतल में अंजीर को बेचते हैं. जहां इसकी कीमत 200 रुपए रखा है. उनके यहां दूर-दूर से लोग सिरका खरीदने आते हैं.

homelifestyle

किसान ने इस फल से तैयार किया अनोखा सिरका, खाते ही आती है बॉडी में एनर्जी

[ad_2]

Source link