[ad_1]
हाइलाइट्स
यूट्यूबर इशिका शर्मा मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई.
एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या.
जांजगीर/चंपा. पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी एवं यूट्यूब चैनल की एंकर इशिका शर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है. इस मामले में पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है. जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है. बता दें कि दो दिन पहले ही मृतक के भाई के बयान पर आरोपी का नाम सामने आ चुका था, लेकिन पूरा खुलासा पुलिस ने अब किया है.
हिरासत में लिए गए दो युवकों में से एक युवक रोहन पांडु है, जो घटना के वक्त घर में मौजूद था और वारदात के बाद तीन मोबाइल, स्कूटी, अंगूठी लेकर फरार हो गया था. दूसरा युवक, रोहन का साथी राजेंद्र सूर्या है. बुधवार सुबह दोनों आरोपित युवकों को लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके का मुआयना किया.
पुलिस ने आरोपियों से घटना की पूरी जानकारी ली. घटनास्थल के बाद दोनों युवकों को लेकर पुलिस, रेलवे फाटक नैला भी पहुंची और वहां भी साक्ष्य जुटाए गए. बता दें कि अज्ञात के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज जांच में जुटी थी. पुलिस युवती की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के मामले में शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है.
बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नंबर 18 में रहने वाले पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी और यूट्यूब में एंकरिंग करने वाली इशिका शर्मा का शव 13 फरवरी को घर के बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला था. मामले की जांच के लिए कोतवाली पुलिस ने, डाग स्क्वॉयड व बिलासपुर जिले कि एफ एस एल ( FSL) टीम की मदद ली थी.
इसके बाद गत 14 फरवरी को पोस्टमार्टम करवाया गया था. पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि इशिका का मुंह और गला दबाकर हत्या की गई. हत्या से पहले इशिका से मारपीट भी की गयी थी. इस मामले में कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई. पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीम बनाकरआरोपियों की तलाश की गई. इसी दौरान पुलिस को इशिका के एक्टिवा गाड़ी का मुंगेली जिले में देखे जाने की सूचना मिली.
सूचना पर पुलिस ने आरोपी रोहन पांडु और उसके दोस्त राजेंद्र सूर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो इस बात का खुलासा हुआ कि रोहन पांडे इशिका शर्मा से एक तरफा प्रेम करता था. उसी ने अपने दोस्त राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर 13 फरवरी को इशिका शर्मा के भाई और इशिका के खाने में नींद की गोली का पाउडर मिला दिया था. इशिका के भाई को नींद आने के बाद उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया था. उसके बाद रोहन पांडे और राजेन्द्र सूर्या ने इशिका मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी.
आरोपी प्रेमी रोहन पांडु इशिका के पिता का करीबी दोस्त था. पिछले एक साल से घर में उसका आना-जाना हो रहा था. रोहन को इशिका का दूसरे लड़कों से बातचीत करना या फोन करना पसंद नहीं था. इसके लिए वह इशिका को मना किया करता था. इसको लेकर दोनों में विवाद भी होता था. इशिका उसकी बात नहीं मानती थी, इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने दोस्त साथ मिलकर उसकी हत्या कर फरार हो गया था.
फरार होने के बाद आरोपी रोहन पुलिस से बचने और अपनी पहचान छुपाने के लिए मृतका इशिका का एक्टिवा वाहन लेकर रायगढ़ जिला पहुंचा था. रायगढ़ जिले के सेलून ने अपने बाल कटवाकर, अपना हेयर स्टाइल बदलवाया था, ताकि कोई उसे पहचान ना सके. आरोपी मृतिका का गाड़ी लेकर अलग अलग जिला घूम रहा था. पुलिस ने उसी गाड़ी को फॉलो करते हुए आरोपी रोहन को मुंगेली जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र पकड़ा और जांजगीर लेकर आ गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chhattisagrh news, Murder case, Youtuber
FIRST PUBLISHED : February 16, 2023, 12:23 IST
[ad_2]
Source link