[ad_1]
यूं तो प्यार जताने के कई तरीके हैं, लेकिन पार्टनर को गले लगाना और किस करना एक कॉमन तरीका है। जिसे सभी आसानी से अपना सकते हैं। वैलेंटाइन्स वीक चल ही रहा है और इस हफ्ते में आने वाले सभी दिनों रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे तक सभी दिनों को कपल्स ने शिद्दत के साथ सेलिब्रेट किया है। आज यानी 13 फरवरी को इस हफ्ते का आखिरी दिन है और फिर कल सभी वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करेंगे। आज आखिरी दिन पर सभी किस डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जहां एक तरफ अलग-अलग तरह की किस का डिफरेंट मतलब होता है वहीं इसके कुछ फायदे भी होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अमेजिंग फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकार आप अपने पार्टनर को बेफिक्र होकर किस करेंगे।
किस करने के अमेजिंग फायदे (Kiss Karne KE Amazing Fayde)
1) मोटापा होगा कम
वैसे को किस करने और मोटापा कम होने का संबंध थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच्चाई है कि किस करने पर आपकी कैलोरी बर्न होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक किस करते समय 2 से 26 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।
2) चेहरे की मांसपेशिया होती हैं टोन
इंटेंस किस करते समय आपके चेहरे की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। क्योंकि किस करने पर मांसपेशियां शामिल होती हैं, जो फेस एक्सरसाइज की तरह काम करती हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती हैं।
3) मिलती है खुशी
किस करने से ब्रेन से ऑक्सिटोसिन, डोपामीन, और सेरोटोनिन रिलिज होता है, जो हैप्पी हॉर्मोन होते हैं। ये आपको एक्साइटेड करने के अलावा इमोशनली एक दूसरे से कनेक्ट करते हैं। इसके अलावा कॉर्टिसोल हॉर्मोन रिलीज होता है, जिससे आपको खुशी का एहसास होता है।
4) ब्लड प्रेशर होगा मेंटेन
किस हमारे ब्लड वैसेल्स को फैलाता है, जो ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में मददगार होते हैं। दरअसल किस करते समय हार्ट रेट बढ़ने के कारण ब्लड वैसेल्स फैल जाती हैं और ब्लड फ्लो बढ़ता है। जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है।
5) ऐंठन और सिरदर्द से छुटकारा
किस करने पर ब्लड वैसेल्स फैल जाती हैं, जो दर्द को दूर करने में मदद करती हैं। खासकर सिरदर्द या पीरियड्स में होने वाली ऐंठन।
Kiss Day 2023: क्या आप जानते हैं शरीर के इन अंगों पर Kiss करने का मतलब?
[ad_2]
Source link