Home Life Style किस तारीख को है गुरु पूर्णिमा, कामिका एकादशी, हरियाली अमावस्या? देखें जुलाई 2023 व्रत-त्योहार

किस तारीख को है गुरु पूर्णिमा, कामिका एकादशी, हरियाली अमावस्या? देखें जुलाई 2023 व्रत-त्योहार

0
किस तारीख को है गुरु पूर्णिमा, कामिका एकादशी, हरियाली अमावस्या? देखें जुलाई 2023 व्रत-त्योहार

[ad_1]

हाइलाइट्स

जुलाई में सावन अधिक मास का प्रारंभ होगा, इस वजह से सावन 59 दिनों का होगा.
जुलाई के पहले ही दिन शिव कृपा का सुंदर संयोग बना है.
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है.

आज 1 जुलाई शनिवार से अंग्रेजी कैलेंडर का नया सप्ताह शुरू हुआ है. जुलाई के पहले ही दिन शनि प्रदोष व्रत और अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हुआ है. जुलाई के पहले ही दिन शिव कृपा का सुंदर संयोग बना है. उसके बाद से शिव जी का प्रिय माह सावन प्रारंभ हो जाएगा. जुलाई में आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत, सावन संकष्टी चतुर्थी, सावन सोमवार व्रत, कामिका एकादशी, प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, पद्मिनी एकादशी, कर्क संक्रांति जैसे व्रत और त्योहार आने वाले हैं. जुलाई में ही सावन अधिक मास का प्रारंभ भी होगा, इस वजह से सावन 59 दिनों का होगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं जुलाई 2023 के व्रत-त्योहार के बारे में.

जुलाई 2023 के व्रत-त्योहार
1 जुलाई, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत, अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ

3 जुलाई, सोमवार: आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा

4 जुलाई, मंगलवार: सावन प्रारंभ, पहला मंगला गौरी व्रत

6 जुलाई, गुरुवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी, सावन संकष्टी चतुर्थी व्रत

10 जुलाई, सोमवार: सावन सोमवार व्रत

11 जुलाई, मंगलवार: सावन का मंगला गौरी व्रत

13 जुलाई, गुरुवार: कामदा एकादशी या कामिका एकादशी

14 जुलाई, शुक्रवार: सावन शुक्र प्रदोष व्रत

15 जुलाई, शनिवार: सावन शिवरात्रि

16 जुलाई, रविवार: कर्क संक्रांति

17 जुलाई, सोमवार: सावन सोमवार व्रत, हरियाली अमावस्या, सूर्य गोचर, सावन अमावस्या

यह भी पढ़ें:  सावन का पहला सोमवार कब है? इस साल अधिक बरसेगी शिव कृपा, जान लें पूजा विधि और महत्व

18 जुलाई, मंगलवार: सावन अधिक मास का प्रारंभ, सावन अधिक मास मंगला गौरी व्रत

24 जुलाई, सोमवार: सावन अधिक मास सोमवार

25 जुलाई, मंगलवार: सावन अधिक मास मंगला गौरी व्रत

29 जुलाई, शनिवार: पद्मिनी एकादशी या पुरुषोत्तमी एकादशी या कमला एकादशी

30 जुलाई , रविवार: सावन अधिक मास का रवि प्रदोष व्रत

31 जुलाई, सोमवार: सावन अधिक मास सोमवार व्रत

यह भी पढ़ें: सावन में करें शिवजी के 2 आसान उपाय, पितृ दोष होगा दूर, नाराज पितर हो जाएंगे खुश, शिव कृपा से होगी सुख-शांति

गुरु पूर्णिमा 2023: इस साल 3 जुलाई सोमवार को गुरु पूर्णिमा है. इस दिन गुरुजनों की पूजा करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं. गुरु पूर्णिमा को व्यास जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं. गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं.

सावन सोमवार 2023: सावन की शुरूआत 4 जुलाई मंगलवार से हो रही है. सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है. इस दिन व्रत रखकर शिव जी की पूजा करते हैं तो मनचाहे जीवनसाथी की मनोकामना पूर्ण होती है.

कामिका एकादशी 2023: सावन के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं. इस साल कामिका एकादशी 13 जुलाई को है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप मिटते हैं और मोक्ष मिलता है.

पद्मिनी एकादशी 2023: सावन के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहा जाता है. इस साल पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई शनिवार को है.

हरियाली अमावस्या 2023: सावन माह की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है. इस दिन पेड़ पौधे लगाने से पुण्य मिलता है. इस दिन माता पार्वती की पूजा करते हैं. पितृ दोष से मुक्ति के उपाय भी किए जाते हैं. हरियाली अमावस्या को सावन अमावस्या भी कहते हैं.

Tags: Dharma Aastha, Lord vishnu, Sawan, Sawan somvar

[ad_2]

Source link