Home Life Style किस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, सरगी की थाली में जरूर रखें 5 चीजें, जानें शुभ मुहूर्त

किस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, सरगी की थाली में जरूर रखें 5 चीजें, जानें शुभ मुहूर्त

0
किस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, सरगी की थाली में जरूर रखें 5 चीजें, जानें शुभ मुहूर्त

[ad_1]

हाइलाइट्स

करवा चौथ में हर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है.
करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ का व्रत प्रत्येक हिंदू सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, साथ ही घर में सुख शांति बनी रहे ये भी मंगल कामना करती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, दिन बुधवार को रखा जा रहा है. ये व्रत हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस व्रत में सरगी का विशेष महत्व है. सरगी की थाली में क्या-क्या होना चाहिए जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

थाली में रखें 16 श्रृंगार का सामान

प्रचलित धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सरगी की थाली में 16 श्रृंगार का सामान जैसे बिंदी, मेहंदी, कुमकुम, चूड़ी, पायल, लाल, साड़ी, गजरा, महावर, सिंदूर, मांग टीका, कंघी, बिछिया, काजल आदि रखें.

यह भी पढ़ें – सारे संकट हर लेंगे बजरंगबली के 5 शक्तिशाली मंत्र, जीवन पर दिखेगा गहरा प्रभाव, अज्ञात भय भी होगा दूर

सरगी की थाली में रखें मिठाई

प्रचलित परंपरा के अनुसार सरगी की थाली में मिठाई जरूर रखना चाहिए. इसके अलावा सरगी का सेवन सूरज उगने के पहले ही कर लेना चाहिए. सरगी की थाली में सास अपनी बहू को मिठाई रखकर जरूर दें.

सरगी की थाली में रखें सूखे मेवे और नारियल

प्रचलित परंपरा के अनुसार सरगी की थाली में सुखे मेवे और नारियल रखना बेहद जरूरी है. करवा चौथ पर बिना पानी पिए बिना कुछ खाए व्रत रखा जाता है. यही कारण है कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरगी की थाली में सुखे मेवे और नारियल रखे जाते हैं.

यह भी पढ़ें – आप भी घर में करते हैं 4 काम? आज ही बदल दें बुरी आदत, बन सकती है वास्तु दोष का कारण

सरगी की थाली में रखें फल

करवा चौथ के दिन सरगी की थाली में फल रखना बेहद जरूरी है. थाली में आप अनानास और सेब शामिल कर सकते हैं. यह व्रत सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला रखा जाता है.

सरगी के सेवन का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में लगभग 4 बजे से 5 बजे के बीच सरगी का सेवन कर लेना चाहिए. परंतु इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सरगी में तेल मसाले वाली चीजें ना ग्रहण करें.

Tags: Dharma Aastha, Karva Chauth, Religion

[ad_2]

Source link