Home Life Style कुछ अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं अपना घर, 5 डेकोरेशन टिप्स करें फॉलो

कुछ अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं अपना घर, 5 डेकोरेशन टिप्स करें फॉलो

0
कुछ अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं अपना घर, 5 डेकोरेशन टिप्स करें फॉलो

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर की दीवारों को सजाने के लिए आप कलरफुल वॉल पेपर की मदद ले सकते हैं.
रंग-बिरंगे फूलों से होम डेकोरेशन करके आप घर को आकर्षक लुक दे सकते हैं.

Home Decoration Ideas: हर कोई अपने घर को सजाना और संवारना चाहता है. होम डेकोरेशन (Home decoration) के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं. लेकिन कई बार चाहकर भी उनको वो लुक नहीं मिल पाता है. जिसके लिए वो तमाम जतन करते हैं. ऐसे में आप चाहें तो यहां बताये जा रहे कुछ आसान होम डेकोरेशन आइडियाज को फॉलो कर सकते हैं.

दरअसल घर को सजाने के लिए हर किसी की अपनी पसंद होती है. कोई सादगी भरे तरीके से घर को सजाना पसंद करता है. तो किसी को कलरफुल सजावट पसंद आती है. ऐसे में आप यहां बताये जा रहे होम डेकोरेशन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. जो आपकी पसंद के अनुसार होम डेकोरेट करने में आपकी मदद कर सकते हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में.

दीवारों को करें डेकोरेट
घर की दीवारों की सजावट होम डेकोरेशन में अच्छा रोल निभाती है. ऐसे में आप घर को सजाने के लिए वॉल पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप कलरफुल डेकोरेशन पसंद करते हैं, तो आप रंग भरे वॉल पेपर का यूज करें. अगर आपको सादगी भरी सजावट पसंद है, तो आप सोवर वॉल पेपर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गंदा हो गया है कॉपर कटलरी सेट, 3 आसान टिप्स करें फॉलो, पहचान नहीं पाएंगे नया है या पुराना

 आर्टिफिशियल फ्लॉवर की लें मदद
घर सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल करना भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. होम डेकोरेशन का ये आइडिया कभी आउट डेटेड नहीं होता है. ऐसे में किसी स्पेशल मेहमान के स्वागत में अगर आपको एक दिन के लिए होम डेकोरेट करना है. तो आप रियल फ्लॉवर्स की मदद ले सकते हैं. लेकिन आप डेकोरेशन को परमानेंट तौर पर करना चाहते हैं, तो आप आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

कर्टन और कुशन कवर पर भी दें ध्यान

होम डेकोरेशन में कर्टन और कुशन कवर की सजावट भी काफी मायने रखती है. ऐसे में आप फ्लोरल प्रिंट या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट वाले कर्टन का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही आजकल कलरफुल कुशन कवर काफी ट्रेंड में हैं, तो आप घर को सजाने के लिए इनका इस्तेमाल ही कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो शिमर कुशन कवर का इस्तेमाल करके भी आप होम डेकोरेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chhipkali Bhagane ka upay: छिपकलियों से चाहिए छुटकारा, एक बार ये 6 तरीके भी आजमा लें, कहीं नहीं दिखेंगी दोबारा

हैंडक्राफ्ट्स वॉल हैंगिंग्स लगाएं
हैंडक्राफ्ट्स वॉल हैंगिंग्स की मदद से भी आप घर को खूबसूरत बना सकते हैं. वैसे तो बाजार में तरह-तरह के खूबसूरत वॉल हैंगिग मौजूद हैं. लेकिन अगर आपको क्राफ्ट वर्क आता है, तो आप खुद भी घर पर वॉल हैंगिंग्स तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप कलरफुल सैंड पेपर्स और फेदर्स जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही मेन गेट की डेकोरेशन के लिए ड्रीम कैचर का यूज कर सकते हैं.

विंटेज फर्नीचर इस्तेमाल करें
घर को सजाने के लिए आप घर में रखे विंटेज फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिन पुराने टाइप के फर्नीचर को आपने स्टोर रूम डाल दिया है, उसको आप कुछ डिफरेंट तरीके से सजाकर होम डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहें तो इन फर्नीचर को आप कलरफुल तरीके से पेंट भी कर सकते हैं. ये आपके घर को कुछ अलग ही लुक दे सकता है.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link