[ad_1]
कुरुक्षेत्र. दो छोटे-छोटे बच्चों की सांप काटने की वजह से मौत हो गई. परिजनों ने सोचा भी नहीं था कि बेड पर सोए हुए बच्चे मौत के आगोश में समा जाएंगे. यह दो छोटे बच्चे हैं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव बाबैन कस्बे के बेथला के.
साढे तीन साल का एविन और कशन मौत का शिकार हो गए. कशन की मौत रात को ही हो गई थी, जबकि एविन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दोनों बच्चों की मौत से गांव के अंदर मातम पसरा है.
दरअसल, आजकल प्रदेश भर में बारिश का मौसम है और ऐसे में सांप निकलना जाहिर है मगर परिजनों ने कभी नहीं सोचा था कि इतने जहरीले सांप के काटने की वजह से उनके दोनों बच्चे मौत के आगोश में समा जाएंगे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव के अंदर मातम पसरा हुआ है. आज दोनों बच्चों का एक साथ संस्कार किया गया. गांव के अंदर हर किसी की आंखें नम थी.
सांप की सूचना मिलने के बाद स्नेकमैन सतीश फफड़ाना मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को भी पकड़ लिया, मगर जिस तरह से दोनों मासूम बच्चे मौत के आगोश में समा गए हैं .कहीं ना कहीं अब इस तरह के मामलों से लोगों को जागरूक होने की जरूरत है.
बता दें कि दोनों बच्चे खाना खाकर अपनी मम्मी के पास सोए थे रात को लगभग 12:00 बजे छोटे बच्चों ने अपनी मम्मी को उनके कान के पास तेज दर्द होने की शिकायत भी की थी. देखा तो कान नीला पड़ गया. इसी दौरान दर्द की शिकायत करने लगा वे दोनों बच्चों को गांव के निजी अस्पताल में ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया तो उसे फिर अंबाला के मुलाना अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया था, जबकि एक को भर्ती कर लिया. बाद में दूसरे बच्चे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बच्चों का शरीर सांप काटने की वजह से नीला पड़ गया था.
.
Tags: Cobra snake, Haryana police
FIRST PUBLISHED : September 20, 2023, 10:54 IST
[ad_2]
Source link