Home National कुशीनगर में एनकाउंटर, पशु तस्‍कर के पैर में लगी गोली; आधा दर्जन पशु बरामद 

कुशीनगर में एनकाउंटर, पशु तस्‍कर के पैर में लगी गोली; आधा दर्जन पशु बरामद 

0
कुशीनगर में एनकाउंटर, पशु तस्‍कर के पैर में लगी गोली; आधा दर्जन पशु बरामद 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Encounter in Kushinagar: कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल नहर के पास पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो पशु तस्करों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप से बिहार ले जा रहे आधा दर्जन प्रतिबंधित पशुओं को बरामद की है।

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों एंव वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा पशु तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत सुबह करीब सात बजे विशुनपुरा, तरयासुजान व कोतवाली पडरौना की पुलिस टीम द्वारा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल नहर के पास चेकिंग की जा रही थी कि एक पिकअप आते हुये दिखाई दी।

उसको पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर पिकअप चढाकर कुचल कर मारने तथा जान से मारने की नियत से गोली चलायी।

पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में वाजिद अली उर्फ भोला पुत्र ताहिर अली निवासी ग्राम फाजिलनगर वार्ड नंबर 15 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर घायल हो गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक फायर शुदा कारतूस 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक कीपैड मोबाइल, 340 रूपये बरामद हुआ।

पुलिस ने पशु तस्कर विट्टू गुप्ता पुत्र पतलू गुप्ता निवासी बखरा टायर मंहुगवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया और उसकी तलाश में उसके पास से एक कीपैड, 200 रुपये बरामद हुआ। मुठभेड़ घायल वाजिद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

[ad_2]

Source link