Home Life Style केतु का चित्रा नक्षत्र में गोचर, 5 राशिवाले हो जाएं सावधान! आमदनी-तरक्की में आ सकती है परेशानी

केतु का चित्रा नक्षत्र में गोचर, 5 राशिवाले हो जाएं सावधान! आमदनी-तरक्की में आ सकती है परेशानी

0
केतु का चित्रा नक्षत्र में गोचर, 5 राशिवाले हो जाएं सावधान! आमदनी-तरक्की में आ सकती है परेशानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

मिथुन: केतु गोचर से शिक्षा और प्रतियोगिता में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.
कन्या: आपकी राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.

छाया ग्रह या पाप ग्रह केतु का चित्रा नक्षत्र में गोचर 26 जून सोमवार को शाम 06 बजकर 13 मिनट पर हुआ है. केतु के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से 5 राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि उनकी सेहत, आमदनी, तरक्की और संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. ज्योतिषशास्त्र में राहु और केतु को पाप ग्रह माना जाता है क्योंकि इनका निर्माण एक राक्षस से हुआ है, जिसने छल से अृमत पान कर लिया था. तब श्रीहरि विष्णु ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. अमृत के प्रभाव के कारण उसका​ सिर और धड़ जीवित रहा. उसके शरीर के ये दोनों हिस्से ही राहु और केतु कहलाए. 7 ग्रहों के बाद ये दो ग्रह जुड़े, जिससे नवग्रह बने. कई बार राहु और केतु शुभ फल देते हैं, तो कई बार अशुभ प्रभाव भी दिखाते हैं. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं ​केतु के चित्रा नक्षत्र में गोचर करने से किन 5 रा​शि के जातकों को सतर्क रहना पड़ सकता है.

चित्रा नक्षत्र में केतु गोचर 2023 नकारात्मक प्रभाव
मिथुन: केतु के चित्रा नक्षत्र में गोचर करने से आपकी रा​शि के जातकों को शिक्षा और प्रतियोगिता में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. मन एकाग्र नहीं होगा और सफलता के लिए कठिन मेहनत की जरूरत होगी. प्रेम संबंधों में गलतफमी पैदा हो सकता है. इससे कारण आपकी लव लाइफ में खटास आ सकती है. पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचें, वाणी और व्यवहार पर संयम रखें.

यह भी पढ़ें:  कब है गुरु पूर्णिमा? इस तिथि का वेद व्यास और गौतम बुद्ध से क्या संबंध? जानें मुहूर्त और महत्व

कर्क: चित्रा नक्षत्र में केतु के आने से कर्क राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. इस समय में घर में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है. नीच के शुक्र के साथ केतु नकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है. इस ग्रह के गोचर के कारण आपकी मां की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. उनकी विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो वे बीमार पड़ सकती हैं.

कन्या: आपकी राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा क्योंकि आपकी कड़वी बोली से संबंधों पर नकारात्मक असर हो सकता है. परिवार और दोस्तों से संबंध खराब हो सकता है. केतु के कारण कुछ समय के लिए अपनों से अलगाव की स्थिति भी आ सकती है. केतु आपकी आमदनी को भी प्रभावित कर सकता है, आय कम होने से तनाव हो सकता है. इस दौरान आप ​सोच समझकर निवेश करेंगे तो उससे भविष्य में लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मिथुन में बुध का गोचर आज, बुधादित्य राजयोग बदलेगा 5 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा धन और प्रभाव

मकर: जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनके लिए केतु का चित्रा नक्षत्र में आना सतर्क करता है. इस दौरान मुनाफे में कमी आ सकती है. नई योजनाओं को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी. इतना ही नहीं, आपको बिजनेस के विस्तार में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस वजह से आप तनाव में आ सकते हैं. नियम कायदों का ध्यान रखकर ही काम करें, वरना परेशान हो सकते हैं.

मीन: केतु के चित्रा नक्षत्र में आने से आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. आपको अभी बहुत ही सावधानी से वाहन चलाना होगा. आग से भी हानि की आशंका है. कोई पुरानी बीमारी आपको फिर से परेशान कर सकती है. कामों को गोपनीयता के साथ करें. लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link