Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeTech & Gadgetकेवल इन Samsung फोन्स को मिलेगा Android 14 अपडेट, लिस्ट में आपका...

केवल इन Samsung फोन्स को मिलेगा Android 14 अपडेट, लिस्ट में आपका फोन है या नहीं?


ऐप पर पढ़ें

साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung की ओर से उन फोन्स की लिस्ट शेयर कर दी है, जिन्हें इस साल 30 अक्टूबर से Android 14 पर आधारित OneUI अपडेट मिलने जा रहा है। यूरोप से शुरुआत करते हुए अमेरिका और अन्य मार्केट्स में चुनिंदा सैमसंग स्मार्टफोन्स को OneUI 6 अपडेट मिलेगा। अमेरिका में चंद दिनों पहले ही Galaxy S23 यूजर्स को लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन का अपडेट दिया गया है। 

सैमसंग ने आधिकारिक रूप से उन गैलेक्सी फोन्स की लिस्ट शेयर कर दी है, जिन्हें Android 14 के नए फीचर्स मिलने वाले हैं। इस लिस्ट के साथ ही कंपनी ने रोलआउट शेड्यूल भी बताया है। यानी किस डिवाइस को कब Android 14 अपडेट मिलेगा, यूजर्स अभी से देख सकते हैं। यह अच्छी बात है कि गूगल की ओर से Android 14 रिलीज किए जाने के एक महीने के अंदर सैमसंग यूजर्स को इसके फीचर्स मिलने लगे हैं। 

Samsung Galaxy S22 5G पर 46,000 रुपये की सीधी छूट, बैंक ऑफर्स अलग से

दर्जनों डिवाइसेज को दिया जाएगा अपडेट

SamMobile की ओर से Android 14 रोलआउट शेड्यूल और फोन्स की लिस्ट करीब दो सप्ताह पहले शेयर की गई थी। इससे जुड़ा पहला कन्फर्मेशन आया तब 20 सैमसंग डिवाइसेज की लिस्ट सामने आई थी। हालांकि बाद में यूरोपियन कम्युनिटी फोरम में की गई एक पोस्ट में कहा गया कि कम से कम 35 सैमसंग डिवाइसेज को Android 14 अपडेट मिलेगा। 

ढेरों नए फीचर्स लेकर आया Android 14

OneUI स्किन के साथ इसमें कई कस्टमाइजेशंस भी देखने को मिले हैं और कंपनी ने रीवैंप्ड क्विक पैनल डिजाइन, नए वेदर विजेट्स, नए डिफॉल्ट सिस्टम फॉन्ट और सिंपल कैमरा ऐप को फोन्स का हिस्सा बनाया है। इसके अलावा यूजर्स को कई फोटो एडिटिंग और वीडियो फॉरमेटिंग फीचर्स दिए गए हैं। कई अन्य फीचर्स के साथ बेहतर प्राइवेसी और सुरक्षा का फायदा भी दिया जा रहा है।

Samsung फोन में मिलेगा AI का मजा, कॉल पर आपकी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएंगी बातें

देखें अपडेट पाने वाले डिवाइसेज की लिस्ट

आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं कि किस सैमसंग स्मार्टफोन को कब से लेटेस्ट Android 14 अपडेट मिलने लगेगा। 

– Galaxy S23: 30 अक्टूबर

– Galaxy S23 Plus: 30 अक्टूबर

– Galaxy S23 Ultra: 30 अक्टूबर

– Galaxy A34 5G: 13 नवंबर

– Galaxy A54 5G: 13 नवंबर

– Galaxy Z Flip 5: 13 नवंबर

– Galaxy Z Fold 5: 13 नवंबर

– Galaxy S22: 15 नवंबर

– Galaxy S22 Plus: 15 नवंबर

– Galaxy S22 Ultra: 15 नवंबर

– Galaxy S23 FE: 20 नवंबर

– Galaxy A13 5G: 20 नवंबर

– Galaxy A33 5G: 20 नवंबर

– Galaxy A53 5G: 20 नवंबर

– Galaxy S21 5G: 20 नवंबर

– Galaxy S21 Ultra 5G: 20 नवंबर

– Galaxy S21 Plus 5G: 20 नवंबर

– Galaxy Z Flip 4: 20 नवंबर

– Galaxy Z Fold 4: 20 नवंबर

– Galaxy S21 FE 5G: 24 नवंबर

– Galaxy A52: 27 नवंबर

– Galaxy A52s 5G: 27 नवंबर

– Galaxy A13: 27 नवंबर

– Galaxy A23 5G: 27 नवंबर

– Galaxy Z Flip 3 5G: 27 नवंबर

– Galaxy Z Fold 3 5G: 27 नवंबर

– Galaxy A72: 30 नवंबर

– Galaxy A25 5G: 1 दिसंबर

– Galaxy A04s: 4 दिसंबर

– Galaxy XCover 5: 8 दिसंबर

– Galaxy A14 5G: डेट अभी तय नहीं

– Galaxy A14: डेट अभी तय नहीं

– Galaxy A52 5G: डेट अभी तय नहीं

– Galaxy Tab A7 Lite: डेट सामने नहीं आई

– Galaxy A05s: डेट सामने नहीं आई



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments