Home Tech & Gadget केवल 649 रुपये के प्लग से स्मार्ट बनाएं अपना घर, आवाज से कंट्रोल कर पाएंगे सारे डिवाइस

केवल 649 रुपये के प्लग से स्मार्ट बनाएं अपना घर, आवाज से कंट्रोल कर पाएंगे सारे डिवाइस

0
केवल 649 रुपये के प्लग से स्मार्ट बनाएं अपना घर, आवाज से कंट्रोल कर पाएंगे सारे डिवाइस

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

जमाना स्मार्ट डिवाइसेज का है और अब घरों की लाइट्स से लेकर टीवी तक फोन या वॉइस कमांड्स से ऑन-ऑफ किए जा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके घर में मौजूद डिवाइसेज को स्मार्ट नहीं बनाया जा सकता तो आप गलत हैं।  सिर्फ एक Smart Plug लगाने भर से आप किसी भी डिवाइस को फोन या आवाज से ऑन-ऑफ कर सकते हैं। Amazon पर ऐसे स्मार्ट प्लग केवल 649 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं।

स्मार्ट प्लग किसी भी अन्य प्लग की तरह होते हैं और इन्हें घर के पावर आउटलेट में लगाने के बाद वह डिवाइस कनेक्ट करना होता है, जिसका पावर आप फोन से या बोलकर कंट्रोल करना चाहते हैं। इन डिवाइसेज की लिस्ट में स्मार्टफोन या लैपटॉप चार्जर से लेकर लाइट्स और लैंप शामिल हो सकते हैं। इन दिनों Zebronics ZEB-SP110, smart Wi-Fi plug बड़े  डिस्काउंट के बाद केवल 649 रुपये में मिल रहा है। 

जहां चाहो-वहां  WiFi का मजा, बस इस सस्ते छोटू डिवाइस में लगाओ किसी भी कंपनी का SIM

डिस्काउंट पर खरीदें Zebronics स्मार्ट प्लग

Zebronics ZEB-SP110 स्मार्ट WiFi प्लग की कीमत वैसे तो 2,099 रुपये है लेकिन 69 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद अब Amazon ने इसे 649 रुपये में लिस्ट किया है। 10A क्षमता वाले इस प्लग की कीमत 649 रुपये हो गई है, वहीं छूट के बाद 16A क्षमता वाला प्लग अब 749 रुपये में मिलने लगा है। इस स्मार्ट प्लग में Google Assistant और Alexa वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। 

डेडिकेटेड ऐप के साथ भी काम करता है प्लग

स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट्स सपोर्ट के अलावा Zebronics स्मार्ट प्लग में डेडिकेटेड ऐप कंट्रोल दिया गया है। इस ऐप के जरिए आप फोन से इसे ऑन-ऑफ कर सकते हैं और  चाहें  तो शेड्यूल्ड कंट्रोल फीचर की मदद ले सकते हैं। शेड्यूल्ड कंट्रोल फीचर तय करता है कि आप किसी भी तय समय के लिए प्लग को ऑन-ऑफ  करना पहले ही शेड्यूल कर सकें। इसके अलावा Alexa या Google Assistant से वॉइस  कमांड्स देकर भी प्लग कंट्रोल किया जा सकता है।

छोटू हीटर कर देगा ठंड की छुट्टी, 1000 रुपये से कम में मिल रहे ये बेस्ट मॉडल्स

ध्यान रहे, स्मार्ट प्लग तभी काम करता है, जब आपका स्मार्टफोन और प्लग दोनों एक ही WiFi नेटवर्क से कनेक्ट हों। अगर आपके घर में  WiFi नहीं लगा है तो इसे सेटअप करने के लिए Hotspot की मदद ली जा सकती है। अगर आपको टीवी, वॉशिंग मशीन या फ्रिज जैसे बड़े डिवाइसेज नहीं कनेक्ट करने तो 10A प्लग काफी होगा, वरना आप 16A प्लग भी चुन सकते हैं।

[ad_2]

Source link