Home Health कैंसर पेशेंट के तनाव को कम करने में मददगार हो सकती है म्यूजिक थेरेपी: स्टडी

कैंसर पेशेंट के तनाव को कम करने में मददगार हो सकती है म्यूजिक थेरेपी: स्टडी

0
कैंसर पेशेंट के तनाव को कम करने में मददगार हो सकती है म्यूजिक थेरेपी: स्टडी

[ad_1]

हाइलाइट्स

एक स्टडी के मुताबिक, संगीत कैंसर रोगियों के तनाव व बेचैनी को कम करने में अहम भूमिका निभाता है.
इन दिनों संगीत को कैंसर रोगियों के लिए ट्रीटमेंट के तौर पर दिया जा रहा है.

Music therapy: आज कल संगीत सुनना हर कोई पसन्द करता है इसके साथ ही हर एक व्यक्ति के लिये संगीत के अलग-अलग मतलब होते हैं, संगीत किसी को अध्यात्म में ले जाने का जरिया है तो कोई इसे सुनकर फ्रेश भी फील करता है. वहीं एक स्टडी के मुताबिक संगीत लोगों को स्वस्थ रखने में भी बेहद मदद करता है, इसके साथ ही कई लोग संगीत के जरिये शांति का अनुभव भी करते हैं. वहीं एक नयी स्टडी में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है, जहां संगीत को सुनने से कैंसर रोगियों का तनाव व बेचैनी काफी कम होती है, जहां संगीत के जरिये उनके मानसिक स्ट्रेस, दर्द को कम करने में बेहद मदद मिलती है. आज हम आपको बताएंगे कि इस स्टडी में कैंसर रोगियों के लिये और क्या तथ्य सामने आये हैं.

ये भी पढ़ें: कैंसर समेत कई रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है आर्टिफिशियल फूड कलर, जानें इससे बचाव के तरीके

कहां हुई है ये स्टडी
क्लीवलैंड क्लिनिक डॉट ओआरजी के मुताबिक, संगीत थेरेपी ने रोगियों के मानसिक स्वास्थ्य को काफी बेहतर किया. इसके साथ ही क्लिनिकल डिलीवरी एन्ड इफेक्टिवनेस ऑफ म्यूजिक थेरेपी के शोधकर्ताओं ने भी कई चौंकाने वाले तथ्य प्राप्त किये, जहां इस दौरान शोधकर्ताओं ने कैंसर रोगियों के बीच संगीत की प्रभावशीलता, दर्द, चिंता, थकान आदि की जांच की. वहीं इस दौरान उन कैंसर रोगियों में बदलाव देखा गया जिन्होंने म्यूजिक थेरेपी ली थी, इसके साथ ही उनमें एक अलग आत्मविश्वास भी देखा गया.

क्या है म्यूजिक थेरेपी
संगीत चिकित्सा एक अलग तरह की चिकित्सा है, जहां कैंसर रोगियों को शोध के दौरान संगीत का बेहतर अनुभव कराया गया. वहीं इसमें कैंसर रोगियों का संगीत सुनना, गाना गाना, गाने लिखना आदि शामिल था. बता दें कि म्यूजिक थेरेपी आत्मबल में भी वृद्धि करती है.

ये भी पढ़ें: Healthy Snacks For Kids: बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स की लिस्ट में शामिल करें ये 5 चीजें

बीमारी में संगीत सुनने के ये हैं अन्य फायदे
1. मरीजों की चिंता कम करने में सहायक
2. मरीजों का मूड बदलने में सहायक
3. ब्लड प्रेशर ठीक करना
4. किसी चीज का दर्द कम करना
5. सेल्फ कम्युनिकेशन का बढ़ना

Tags: Health, Lifestyle, Music

[ad_2]

Source link