[ad_1]
Cancer Hair Shaving Viral Video: किसी भी महिला के लिए बालों को मुंडवा देना उसे इमोशनली तोड़ने वाला काम है. अगर महिला कैंसर पीड़ित हो और कीमोथेरेपीज की वजह से उसे अपने बालों को कटवाना पड़े तो यह वाकई महिला के लिए जीवन के सबसे कठिन पलों में से एक हो सकता है. तब बालों का मोह छोड़ना और खुद की हिम्मत को बांधे रखना आसान काम नहीं होता. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैंसर से जूझ रही महिला सैलून आई हैं और अपने बालों को मुंडवाने के लिए आइने के सामने बारबर चेयर पर बैठी हैं.
क्या है वीडियो
पहले तो वीडियो में सारी बातें नॉर्मल सी लगती हैं. लेकिन जैसे ही महिला के पास नाई हेयर ट्रिम करने वाली मशीन लेकर पीछे खड़ा होता है, वो अपना कंट्रोल खो बैठती है और कैंसर फाइटर महिला फूटफूटकर रोने लगती है. नाई अपना काम जारी रखता है और बालों को तेजी से शेव करता जाता है. इस दौरान चेहरे पर हाथ रखी महिला फफककर रोती रहती है. लेकिन अंत में कुछ ऐसा होता है जिसकी महिला ने उम्मीद ही नहीं की थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cancer, Cancer Survivor, Lifestyle, Viral video
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 15:45 IST
[ad_2]
Source link