Home Life Style कैंसर, हार्ट और डायबिटीज में फायदेमंद है कच्चा केला, ऐसे कर सकते हैं सेवन

कैंसर, हार्ट और डायबिटीज में फायदेमंद है कच्चा केला, ऐसे कर सकते हैं सेवन

0
कैंसर, हार्ट और डायबिटीज में फायदेमंद है कच्चा केला, ऐसे कर सकते हैं सेवन

[ad_1]

निखिल स्वामी/बीकानेर. आमतौर पर बाजार में कई किस्म के केले मिलते हैं और आपने ज्यादातर मीठा केला यानी फ्रूट के रूप में केला का उपयोग किया होगा, लेकिन कभी आपने केले की सब्जी के बारे में सुना है, अगर नहीं सुना है तो आज हम आपको केले की सब्जी के बारे में बताते है. इन दिनों बीकानेर की सब्जी मंडी में कच्चे केले आए हुए है. जिनकी काफी डिमांड है.

यह कच्चा केला फ्रूट में नहीं सब्जी बनाने के रूप में उपयोग होता है. इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है. हालांकि इस सब्जी को पहले तो समाज के कुछ लोग ही पसंद करते थे, लेकिन अब सभी लोग इसकी सब्जी का सेवन करने लगे है.

यह भी पढ़ें : ऑफिस जाने वालों की पहली पसंद है दशरथ की दुकान, नौकरी छोड़ खोली नाश्ते की दुकान, लाजवाब है स्वाद

30 से 40 रुपए किलो बिकता है केला

दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि यह कच्चा केला है. सिंगापुरी केले से अलग है. यह खाने में नमकीन होता है. इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट बनती है. इस सीजन दीपावली से लेकर होली तक रहता है. यह बाजार में 50 रुपए किलो बेचते है. जबकि मीठा केला 30 से 40 रुपए किलो मिलता है. यह कच्चा केला कलकत्ता और अहमदाबाद से आता है. इस केले की सब्जी ज्यादातर बंगाली समाज के लोग खाते है अब तो कई लोग भी इसकी सब्जी खाने लगे है. वे बताते है कि बाजार में नई सब्जी आने से लोग इस सब्जी को खूब लेकर जा रहे है.

कच्चा केला खाने के फायदे

वे बताते है कि इस कच्चे केले को खाने के कई तरह के फायदे होते है. यह पाचन तंत्र को अच्छा रखता है. यह भूख और वजन कम करने में सहायक होता है. यह शुगर को नियंत्रित रखता है. यह पेट संबंधित कब्ज, बवासीर सहित पेट के कैंसर को कम करने और लड़ने में मदद करता है. इस कच्चे केले में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो कोलोस्ट्रोल को नियंत्रित रखता है. यह हार्ट और त्वचा को ठीक रखता है.

Tags: Food 18, Local18, Rajasthan news

[ad_2]

Source link