Home National कोच्चि में बवाल! लगातार 11वें दिन भी कूड़े के ढेर से निकल रहा जहरीला धुआं, भड़के लोगों ने किया प्रोटेस्ट

कोच्चि में बवाल! लगातार 11वें दिन भी कूड़े के ढेर से निकल रहा जहरीला धुआं, भड़के लोगों ने किया प्रोटेस्ट

0
कोच्चि में बवाल! लगातार 11वें दिन भी कूड़े के ढेर से निकल रहा जहरीला धुआं, भड़के लोगों ने किया प्रोटेस्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

ब्रह्मपुरम कचरे के ढेर में आग लगने के कारण कोच्चि गैस चैंबर बन चुका है.
शहर 11 दिनों के बाद भी सांस लेने के लिए हांफ रहा है.
गायिका सयानोरा ने सड़क पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए गाना गाया.

तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) के कोच्चि (Kochi) शहर में फिलहाल बवाल मचा हुआ है. 11 दिन पहले ब्रह्मपुरम कचरे के ढेर (Brahmapuram Garbage Dump) में आग लगने के कारण बंदरगाह शहर रविवार को जहरीले धुएं से भर गया. इसके बाद कोच्चि में विरोध प्रदर्शन (Protest in Kochi) शुरू हो गया. यहां तक कि जहरीले धुएं ने कुछ लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में जाने के लिए मजबूर कर दिया. रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर था और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि शाम तक यह 300 के पार हो सकता है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार निवासियों के कई संघों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने शहर छोड़ दिया है. इंफो पार्क में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश सेबेस्टियन अपने पांच साल के बेटे को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शनिवार को अपने गृह नगर कोट्टायम चले गए. उन्होंने कहास ‘स्थिति वास्तव में खतरनाक है क्योंकि निवासी सांस लेने के लिए हांफ रहे हैं. यह शर्मनाक है कि राज्य के सबसे अच्छे शहर को शर्मसार कर दिया गया है.’

पढ़ें- भारत के इस शहर में हवा में तैर रही मौत! घर में रहने और विंडो न खोलने की सलाह, लॉकडाउन जैसे हालात

एक आईटी फर्म के अध्यक्ष पी अनीश ने कहा, ‘इंफो पार्क में ऑफलाइन काम अब संभव नहीं है क्योंकि हालत खराब हो गई है. कई कर्मचारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं.’ पार्क में 280 आईटी कंपनियां हैं जो 60,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं. एक्ट्रेस सैंड्रा थॉमस ने कहा, ‘यह अफसोस की बात है कि शहर 11 दिनों के बाद भी सांस लेने के लिए हांफ रहा है.’ गायिका सयानोरा ने शनिवार को कोच्चि की एक सड़क पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए गाना गाया.

” isDesktop=”true” id=”5524317″ >

उत्तेजित निवासियों ने कहा कि उन्होंने उम्मीद खो दी है क्योंकि विभिन्न एजेंसियों ने आग को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाना जारी रखा है. केरल उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश केमल पाशा ने कहा, ‘प्रतिक्रिया बहुत खराब है. यह शर्म की बात है कि लोग ताजी हवा के लिए शहर छोड़ रहे हैं.’ हालांकि शनिवार को कोच्चि का दौरा करने वाली एक मंत्रिस्तरीय टीम ने कहा कि 80 प्रतिशत लपटें बुझा दी गई हैं. लेकिन लोगों ने कहा कि डंप से निकलने वाले घने धुएं ने उनके दावों को झुठला दिया.

Tags: Fire, Garbage, Kerala, Kochi

[ad_2]

Source link