Home Business कोरोना की लहर और कहर से डरें नहीं! घर में रख लें महामारी को मात देने वाले ये ‘डिजिटल डिवाइस’

कोरोना की लहर और कहर से डरें नहीं! घर में रख लें महामारी को मात देने वाले ये ‘डिजिटल डिवाइस’

0
कोरोना की लहर और कहर से डरें नहीं! घर में रख लें महामारी को मात देने वाले ये ‘डिजिटल डिवाइस’

[ad_1]

हाइलाइट्स

पल्स ऑक्सीमीटर शरीर में कम होने वाली ऑक्सीजन की मात्रा की जानकारी देता है.
इन्फ्रारेड थर्मामीटर से आप 2 इंच की दूरी से भी किसी के शरीर का तापमान आसानी से माप सकते हैं.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मास्क और सैनिटाइजर समेत अन्य डिजिटल डिवाइस की बिक्री बढ़ी.

नई दिल्ली. चीन समेत दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं. इसलिए भारत में केंद्र सरकार ने फिर सतर्कता बढ़ानी शुरू कर दी है ताकि इस महामारी के संक्रमण को रोका जा सके. ऐसे में नागरिक के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन किया जाए. हालांकि, इस कोरोना से डरे नहीं बल्कि सावधान रहें. इस बीमारी से बचाव के लिए कुछ डिजिटल डिवाइस सेफ्टी के लिए घर में जरूर होने चाहिए.

इन डिजिटल डिवाइस में पल्स ऑक्सीमटर, यूवी लाइट सैनिटाइजर बॉक्स और इन्फ्रारेड थर्मामीटर आदि शामिल हैं, जो आपको कोरोना से लड़ने में मदद करेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में..

ये भी पढ़ें- भारत में फैल रहे कोरोना के कौन-कौन से वेरिएंट, एक क्लिक में जानें सब

क्यों जरूरी है Pulse Oximeter?
कोरोना वायरस सामान्यतः लंग्स पर अटैक करता है और इसकी वजह से ऑक्सीजन की जरुरत लगने लगती है. पल्स ऑक्सीमीटर शरीर में कम होने वाली ऑक्सीजन की मात्रा की जानकारी देता है. जब भी कोरोना वायरस के बढ़ते हैं तो Pulse Oximeter की डिमांड बढ़ने लगती है और इसकी वजह से कीमत में भारी इजाफा हो जाता है. ऐसे में आपको पहले से इस डिवाइस को खरीदकर घर में रख लेना चाहिए. पल्स ऑक्सीमीटर ब्लड ऑक्सीजन के लेवल की निगरानी करता है, साथ ही इससे आप ऑक्सीजन लेवल को चेक कर सकते हैं.

कैसे अलग है इन्फ्रारेड थर्मामीटर?
इन्फ्रारेड थर्मामीटर भी एक अहम डिजिटल डिवाइस है. सामान्य थर्मामीटर से अलग इन्फ्रारेड थर्मामीटर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए बिना ही शरीर के तापमान की जांच करने के लिए सक्षम बनाता है. आप 2 इंच की दूरी से भी किसी के शरीर का तापमान आसानी से माप सकते हैं. वहीं, बॉडी टेंपरेचर मापने के बाद थर्मामीटर अलार्म भी बजता है.

सैनिटाइजर बॉक्स
यूवी लाइट सैनिटाइजर बॉक्स है, जो बैक्टीरिया को मारता है, साथ ही यूवी-सी लाइट सामान को साफ रखने का काम भी करता है. इसकी कीमत 2 हजार रुपये से 4,000 रुपये है. यह एक तरह का सैनिटाइजर बार होता है, जिसमें यूवी लाइट लगी होती है. इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये है और इसे कीटाणुओं को मारने के लिए प्वाइंट आउट कर सकते हैं. वहीं, उपयोग के बाद इसे धो सकते हैं.

Tags: Coronavirus, Coronavirus Case in India, Covid-19 Case, Hand sanitizer, Pulse Oximeter

[ad_2]

Source link