Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeNationalकोहरे ने भारतीय रेलवे की रफ्तार की धीमी, दिल्ली जाने वाले 11...

कोहरे ने भारतीय रेलवे की रफ्तार की धीमी, दिल्ली जाने वाले 11 ट्रेने हुईं लेट – India TV Hindi


Image Source : FILE PHOTO
दिल्ली जाने वाले 11 ट्रेनें कई घंटे लेट

IRCTC Indian RailwayS Trains Delay: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश राज्यों में घने कोहरे ने सबकुछ धुंधला कर दिया है। इस कारण लोगों को यात्रा करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी विमानों के उड़ानों में देरी हो रही है। तो कभी ट्रेनें रद्द हो रही हैं या फिर देरी से चल रही हैं। इस बीच 21 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचने वाली 11 ट्रेनें देरी का सामना कर रही है। इसका मुख्य कारण घना कोहरा है, जिस कारण ये ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

देरी से चल रहीं ये ट्रेनें

  • 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस- 1 घंटा लेट
  • 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एख्सप्रेस- 3.15 घंटा लेट
  • 12919 अंबेडकरनगर-कटरा- 2.30 घंटा लेट
  • 12779 वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस- 3.30 घंटा लेट
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस- 2.30 घंटा लेट
  • 15658 कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल- 3.15 घंटा लेट
  • 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 45 मिनट लेट
  • 12309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- 45 मिनट लेट
  • 22691 बेंगलोर-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस- 2 घंटा लेट
  • 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- 4 घंटा लेट
  • 12266 जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो- 1.30 घंटा लेट

उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर

बता दें कि दिल्ली एनसीआर, यूपी और बिहार समेत अन्य राज्यों में भी घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही स्कूलों में छुट्टियों को भी बढ़ाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शीतलहर से अभी उत्तर भारत को राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं घने कोहरे में भी अभी कमी देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली एनसीआर में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा देखने को मिला है। वहीं यूपी और बिहार के अन्य कई जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Latest India News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments