Friday, February 7, 2025
Google search engine
HomeLife Styleक्या आपके बच्चे को है लेटकर खाने की आदत? वक्त रहते सुधार...

क्या आपके बच्चे को है लेटकर खाने की आदत? वक्त रहते सुधार लें, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स


ऐप पर पढ़ें

Side Effects Of Eating While Lying Down: अगर आपके बच्चे को पीठ या पेट के बल लेटकर खाना खाने की आदत है तो उसे तुरंत समय रहते बदल दें। बिस्तर में लेटकर खाना खाना एक बुरी आदत में शामिल होता है। ऐसा करने वाले बड़ों या बच्चों को सेहत से जुड़े कई बड़े नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। खाने का पॉश्चर ठीक नहीं होने पर मोटापा बढ़ने, पेट संबंधित समस्या से लेकर खाना फूड पाइप में अटकने तक जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आइए जानते हैं पीठ के बल लेटकर खाने से क्या नुकसान होते हैं और क्या होना चाहिए खाना खाने का सही तरीका। 

लेटकर खाना खाने के नुकसान-

पाचन पर पड़ता है बुरा असर-

लेटकर खाना खाने वाले लोगों का पाचन अक्सर खराब रहता है। दरअसल, पीठ के बल लेटकर खाना खाने से भोजन ठीक तरह से पचता नहीं है। जिससे व्यक्ति को पेट संबंधित समस्याएं जैसे पेट दर्द,गैस हो सकती है। 

फूड पाइप में अटक सकता है भोजन-

लेटकर खाना खाने से भोजन फूड पाइप में अटक सकता है। जो बाद में परेशानी का सबब बन सकता है। ये पॉश्चर खाने के लिये ठीक नहीं है। अपनी इस आदत को तुरंत छोड़ दें। 

स्‍किन एलर्जी-

विशेषज्ञ मानते हैं कि आपके खाने और सोने की जगह अलग-अलग होनी चाहिए। बिस्तर पर लेटकर खाने से चादर खाना गिरने से गंदी हो जाती है। गंदे बिस्तर पर सोने से व्यक्ति को कई बार स्किन एलर्जी या रैशेज की समस्या भी हो सकती है।  

नींद प्रभावित-

बिस्तर पर लेटकर खाना खाने से नींद भी प्रभावित हो सकती है। बिस्तर पर खाना खाने से खाने के कण बेड पर चिपक जाते हैं जिसकी वजह से वहां कीटाणु पनपने लगते हैं और बिस्तर से बदबू आने लगती है। जिससे व्यक्ति की नींद प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं, अगर बेड पर खाना खाना भी पड़ता है तो पहले चादर के ऊपर कोई अखबार या कपड़ा बिछा लें। समय-समय पर चादर बदलती रहें। 

ये भी पढ़ें- बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो एकाग्रता बढ़ाएंगे ये 3 योगासन, ऐसे करें अभ्यास

मोटापा-

बिस्तर पर लेटकर भोजन करने से व्यक्ति को वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। यही वजह है कि पहले के समय में लोग नीछे बैठकर खाना खाते थे, जिसे भोजन के लिए सही पॉश्चर भी माना जाता है। बैठकर भोजन करने से पेट की मसल्स ठीक तरह काम करती हैं और खाना आसानी से पच जाता है।

ये है खाना खाने का सही तरीका-

-भोजन करने के लिए फर्श पर सीधी स्थिति में बैठना सबसे अच्छी स्थिति मानी जाती है।

-अपनी प्लेट को जमीन पर रखें और खाने के लिए अपने शरीर को थोड़ा आगे की ओर लेकर आएं और फिर वापस पुरानी स्थिति में वापस चले जाएं। भोजन करने के इस तरीके से पेट की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं, जिससे पेट में एसिड के स्राव को बढ़ाने में मदद मिलती है और भोजन आसानी से पच जाता है।

-अपने पाचन को अच्छा बनाए रखने के लिए टेबल पर बैठकर खाना शुरू करें। 

-अपने भोजन के लिए एक निश्चित समय तय करें। ऐसा करने से आपको समय पर ही भूख लगेगी। 

-खाना खाते समय टीवी या फोन न देखें। इससे आपको अपनी भूख का अंदाजा नहीं रहेगा और ज्यादा खाने से आपका वजन बढ़ जाएगा। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments