[ad_1]
धीर राजपूत/फिरोजाबाद. रक्षाबंधन का त्योहार हो और घेवर की बात न हो, भला ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है. इन दिनों फिरोजाबाद में घेवर की बिक्री जमकर हो रही है. फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित श्री दाऊजी की दुकान पर 16 तरह के फ्लेवर के साथ घेवर बनकर तैयार हो रहा है. जहां अलग-अलग तरह के वैरायटी के साथ घेवर का आनंद मिलेगा. वहीं, इसकी कीमत भी फ्लेवर के हिसाब से रखी गई है. लोग यहां घेवर खरीदने के लिए खूब आ रहे हैं और यहां घेवर की ऑनलाइन होम डिलीवरी भी की जा रही है.
दुकानदार दुर्गेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर इस रक्षाबंधन के त्योहार पर 16 तरह के फ्लेवर के साथ घेवर बनकर तैयार हो रहा है. जिनमें सादा घेवर, मलाई घेवर, केसर घेवर, बादाम घेवर, काजू घेवर, ड्राई फ्रूट घेवर, चॉकलेट घेवर,स्ट्रॉबेरी घेवर, मैंगो घेवर, कॉइन घेवर, गोल्डन घेवर, रोज घेवर, बटर स्कॉच घेवर, बबलगम घेवर, पिस्ता घेवर और पान घेवर बनकर तैयार हो रहे हैं.
25 हजार रुपए किलो तक बिक रहा घेवर
दुर्गेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर घेवर के फ्लेवर के हिसाब से उसकी कीमत भी अलग-अलग रखी गई है. जिनमें सबसे कम कीमत का सदा घेवर और मलाई घेवर है, जिनकी कीमत 620 रूपए है. वहीं, इसके अलावा बादाम घेवर, काजू घेवर, ड्राई फ्रूट घेवर, चॉकलेट घेवर समेत अन्य घेवरों की कीमत 720 रुपए प्रति किलो है. इसके अलावा सबसे महंगा घेवर उनके यहां गोल्डन घेवर है जिस पर गोल्डन की बर्क लगाई जाती है जिसकी कीमत 25 हज़ार रूपए है. उनका का कहना है कि उनकी दुकान पर घेवर की होम डिलीवरी भी की जाती है जो जोमैटो, स्विग्गी आदि के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर पर होम डिलीवरी होती है.
.
Tags: Firozabad News, Food, Food 18, Rakshabandhan, UP news
FIRST PUBLISHED : August 28, 2023, 17:25 IST
[ad_2]
Source link