[ad_1]
हाइलाइट्स
अगर कोई व्यक्ति अपशब्द बोल रहा है तो उसके पीछे भी कई कारण हो सकते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान होता है.
Madhur Vani Ke Liye Upay : संत कबीर दास का बहुत प्रसिद्ध दोहा है ‘ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोये। औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए।। इस दोहे को अगर कोई व्यक्ति अपने मन में बैठा ले तो उसका जीवन सफल हो जाए. लेकिन अनियमित दिनचर्या और बेवक्त खानपान की वजह से सभी के व्यवहार में बहुत बदलाव आए हैं. तामसिक भोजन खाने की वजह से भी लोगों में गुस्सा करने की प्रवृत्ति अधिक हो गई है. जिसके कारण उनके मुंह से हर बात पर अपशब्द निकलना लाजमी है. अपशब्द ना सिर्फ रिश्ते खराब करते हैं बल्कि अपशब्द बोलने वाले को भी मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में इसके उपाय हैं जिसके बारे में हमें बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा. आइए जानते हैं.
अपशब्द कहने के कई कारण हो सकते हैं
इंसान द्वारा किए जाने वाले कोई भी काम बिना वजह नहीं होते. हर काम के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर होती है. इसी तरह अगर कोई व्यक्ति अपशब्द बोल रहा है तो उसके पीछे भी कई कारण हो सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान होता है या तनाव में होता है तो अपना गुस्सा निकालने के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर लेते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों की संगति ऐसी होती है जो हर बात में अपशब्द कहने की आदत डाल देती है. कुछ मामलों में इन सब चीजों के पीछे कुंडली में ग्रह नक्षत्रों को भी दोषी माना जाता है.
यह भी पढ़ें – यदि आप भी करते हैं सोमवार का व्रत, तो भूलकर भी ना करें ये गलती
अपशब्द कहने से बचाते हैं ये उपाय
1. यदि किसी व्यक्ति की लगातार अपशब्द बोलने की आदत हो गई है और वह इस आदत को छुड़ाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ ज्योतिषी उपाय हैं. जिन्हें करके आप इस बुरी आदत से छुटकारा पा सकते हैं.
2. हर दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर कुछ भी खाने से पहले हमेशा थोड़ी सी सौंफ और मिश्री अपने मुंह में रखें. ऐसा करने से आपकी वाणी में मधुरता आएगी और किसी को भी अपशब्द बोलने से पहले आप खुद को नियंत्रित करने में सक्षम हो जाएंगे.
3. आप नियमित रूप से ऐं उच्चारण भी कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी वाणी तो मधुर होगी साथ ही आप विनम्र स्वभाव के भी हो जाएंगे.
4. यदि आप खुद हरी मिर्च खाना छोड़ कर नियमित रूप से दूसरों को हरी मिर्च खिलाएंगे तो आपकी वाणी सौम्य हो जाएगी.
5. शुक्रवार के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को नमकीन चीजें खिलाने से भी आपकी वाणी मधुर हो सकती है.
यह भी पढ़ें – तुलसी और इस पौधे को एक साथ लगाने से मिलती है सफलता, होती है धन प्राप्ति
6. यदि आप गुस्से में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो मंगलवार के दिन बेसन और मसालों का दान करें कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा.
7. वाणी मधुर बनाने के लिए तांबे के तीन सिक्कों में गोमती चक्र मढ़वा लें और उसे बुधवार या शनिवार के दिन हरे धागे में धारण करें फायदा होगा.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 03:25 IST
[ad_2]
Source link