[ad_1]
हाइलाइट्स
यदि आप डायबेटिक हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करते हैं, खान-पान सही नहीं है, तो शुगर का लेवल बढ़ सकता है.
फिलहाल डॉक्टर यह मानकर चलते हैं कि गर्मी में अगर किसी डायबेटिक मरीज में शुगर बढ़ती है तो इसके कुछ और कारण हैं.
How to Manage Diabetes in Extreme Hot Weather: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है. दरअसल, जब हम कार्बोहाइड्रेट वाले फूड का सेवन करते हैं तो उससे पेट में ग्लूकोज बनता है. यह ग्लूकोज खून में पहुंचता है और फिर शरीर के अंग-अंग तक यह पहुंच जाता है. इसी ग्लूकोज से शरीर में एनर्जी बनती है और इस एनर्जी से हम अपना सभी तरह के काम करते हैं. ग्लूकोज को ही शुगर कहा जाता है. इस शुगर को एनर्जी में बदलने के लिए इंसुलिन हार्मोन का होना जरूरी है लेकिन पैंक्रियाज में बनने वाले इंसुलिन कई कारणों से कम बनने लगता है तो डायबिटीज की बीमारी होती है. जब इंसुलिन कम बनेगा तो ग्लूकोज का अवशोषण कम होगा और शुगर खून में भरने लगेगी. यही शुगर शरीर की नस-नस में फैलने लगेगी. इससे हार्ट, किडनी, आंखें और अन्य चीजों पर असर पड़ेगा और कई बीमारियां का जोखिम बढ़ा देगा.
डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर के लेवल में बहुत जल्दी उतार-चढ़ाव होने लगता है. माना जाता है कि गर्मी के मौसम में ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ता है. लेकिन क्या यह बात वास्तव में सच है. इसी विषय पर हमने मैक्स हेल्थकेयर गुड़गांव में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. पारस अग्रवाल से बात की.
क्या सच में बढ़ जाता है ब्लड शुगर
डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि शुगर बढ़ने और घटने के कई कारण होते हैं. अगर हमारे खान-पान में, दिनचर्या में या खाने-पीने की टाइमिंग में अंतर होता है तो ब्लड शुगर का बढ़ना लाजिमी है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को हमेशा खान-पान और लाइफस्टाइल में एकसमानता रखने की सलाह दी जाती है. डॉ. पारस अग्रवाल ने कहा कि गर्मी में ब्लड शुगर के बढ़ने की बात का अब तक फुलप्रूव प्रमाण नहीं है. कुछ लोगों को गर्मी में शुगर बढ़ जाती है तो इसके कई अन्य कारण हो सकते हैं लेकिन इसका कोई सीधा कारण नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ रिसर्च में इस बात को कहा गया है कि गर्मी में कुछ स्थितियों में कुछ डायबिटीज के मरीजों में शुगर बढ़ सकती है. हालांकि ये रिसर्च अभी पूरी तरह से प्रमाणित नहीं है और देखना होगा कि इसके बाद किस तरह की रिसर्च के परिणाम आते हैं. इसलिए फिलहाल डॉक्टर यह मानकर चलते हैं कि गर्मी में अगर किसी डायबेटिक मरीज में शुगर बढ़ती है तो इसके कुछ और कारण हैं.
किन स्थितियों में बढ़ती है शुगर
डॉ. पारस अग्रवाल ने कहा कि यदि आप डायबेटिक हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करते हैं, खान-पान सही नहीं है, तो शुगर का लेवल बढ़ सकता है. दूसरी तरफ जो डायबेटिक मरीज इंसुलिन पर हैं और अगर वे इंसुलिन लेकर तुरंत धूप में निकलते हैं तो इंसुलिन का असर बहुत जल्दी कम हो सकता है. लेकिन यदि आप डायबेटिक होते हुए भी सबकुछ सही तरीके से मैनेज कर रहे हैं तो गर्मी का आपके उपर कोई असर नहीं होगा.
गर्मी में शुगर कंट्रोल करने के नियम
डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि चाहे गर्मी हो या सर्दी शुगर के मरीजों को हमेशा अपनी डाइट का ख्याल रखना चाहिए. डॉक्टर ने जो चीजें खाने के लिए बताई हैं, सिर्फ उन्हीं चीजों का सेवन करना चाहिए और नियमित समय पर ही भोजन करना चाहिए. इसके साथ ही नियमित समय पर ही वॉक पर जाना चाहिए. फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरत से ज्यादा शुगर को बढ़ा सकती है. खान-पान और दिनचर्या में एकसमानता होनी चाहिए. पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और तनाव से दूर रहना चाहिए. तनाव भगाने के लिए योगा, मेडिटेशन करें. खान-पान में सीजनल सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें. तली-भुनी चीजें, फास्ट फूड, जंक फूड, सैचुरेटेड फूड, प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Diabetes, Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 05:40 IST
[ad_2]
Source link