Home Life Style क्या छोटी-छोटी बातों को भी भूलने लगे हैं आप? कहीं यह कोरोना का लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट तो नहीं!

क्या छोटी-छोटी बातों को भी भूलने लगे हैं आप? कहीं यह कोरोना का लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट तो नहीं!

0
क्या छोटी-छोटी बातों को भी भूलने लगे हैं आप? कहीं यह कोरोना का लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट तो नहीं!

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

दुनिया में कोविड का खतरा कुछ कम हुआ है लेकिन फिर भी कोरोना अब भी हमारे जीवन से गया नहीं है। अभी इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ साल और लग जाएंगे। संक्रमण में कमी आने के बाद भी कोरोना के लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट्स सामने आ रहे हैं। जैसे, कोरोना ठीक होने के बाद भी कई लोगों को कई दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ने के मामले सामने आए थे। ऐसे में कोरोना को और भी खतरनाक माना जा रहा था। कोरोना के लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट्स की बात करें, तो मेमोरी यानी याददाश्त कमजोर होना भी इसका लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट है। लोग छोटी-छोटी बातों को भूलने लगे हैं। कुछ मामले तो ऐसे सामने आए हैं, जिनमें लोग अपने जीवन की खास घटनाएं भी भूलते जा रहे हैं। इसे ब्रेन फॉग कहा जाता है।


क्या है ब्रेन फॉग 

इस लक्षण या साइड इफेक्ट की बात की जाए, तो इसका असर 25 साल या इससे ऊपर के लोगों में देखा जा रहा है। एक रिसर्च में सामने आया कि कोविड ठीक होने के बाद भी लोगों में चीजें, बातें और घटनाएं भूलने के मामले देखे जा रहे हैं। हालांकि, ऐसा भी कहा जा रहा है कि वक्त के साथ ब्रेन फॉग का असर खुद ही कम होता जाएगा और व्यक्ति की मेमोरी पूरी तरह से रिकवर हो जाएगी। 


ऐसी चीजें भूल रहे हैं लोग 

बात करें, ब्रेन फॉग के साइड इफेक्ट्स की, तो ये सामने आया कि इसमें लोग बचपन के खास दिनों, घटनाओं के अलावा कई छोटी-छोटी चीजें भी भूल जाते हैं। खासकर लोग कुछ साल मिले हुए लोगों के नाम तक भूल जा रहे हैं। कई लोगों के साथ ऐसी प्रॉब्लम देखी गई है। 

 

लॉन्ग कोविड क्या है? क्या है इसके साइड इफेक्ट्स 


 

[ad_2]

Source link