[ad_1]
Success Key : आजकल हर जगह एक बात बार-बार सुनाई देती है “अगर पैसा है, तो सब कुछ मुमकिन है.” किसी नए काम की शुरुआत हो, किसी बड़े सपने को पूरा करना हो या फिर किसी मंच पर पहुंचना हो पैसा सबसे पहले दिखता है, लेकिन क्या यह सच है कि बिना पैसे के कोई कुछ नहीं कर सकता? बहुत से लोग जो फिल्म, म्यूजिक या सोशल मीडिया की दुनिया में नाम कमा चुके हैं, उनकी कहानियां भी लगभग एक जैसी होती हैं. शुरुआत में उनके पास कुछ नहीं होता है. न पैसा, न पहचान, न कोई जान-पहचान. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. फिर भी, जब हम जमीनी हकीकत देखते हैं, तो कई बार ऐसा लगता है जैसे शुरुआत करने से पहले ही किसी को पैसा देना जरूरी हो. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
-कोई सिंगर बनना चाहता है तो पहले स्टूडियो किराए पर लेना पड़ता है. कोई यूट्यूबर बनना चाहता है, तो कैमरा, माइक, लाइट्स चाहिए. कोई एक्टर बनना चाहता है, तो पोर्टफोलियो, ऑडिशन ट्रैवल, ट्रेनिंग के लिए पैसा चाहिए. हर रास्ते पर कोई न कोई खर्चा पहले से खड़ा होता है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि जिनके पास पैसा नहीं है, वो क्या करें?
यह भी पढ़ें – क्या राहु-केतु बना रहे हैं जीवन में रुकावटें? जानिए लक्षण और समय रहते करें ये सरल उपाय
-सच यह है कि आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो बिना पैसे के शुरुआत करते हैं, लेकिन उन्हें ज़्यादा समय, मेहनत और धैर्य लगाना पड़ता है. उन्हें कई बार “ना” सुननी पड़ती है, कई दरवाज़े बंद नज़र आते हैं, लेकिन फिर भी वो चलते रहते हैं.
इस दौर में एक और चुनौती है धोखा. कोई गुरु बनकर आता है, कोई कोच, कोई जॉब देने वाला या कोई जो कुछ “सीक्रेट फॉर्मूला” बताता है, लेकिन पहले पैसे मांगता है, ये लोग हर किसी को सपना दिखाते हैं और कहते हैं, “पैसा दो, और फिर देखो क्या होता है.” दुख की बात ये है कि बहुत से लोग इन बातों में आ जाते हैं और फिर ना पैसा वापस मिलता है, ना सपना पूरा होता है.
यह भी पढ़ें – शादी से पहले इन बातों पर करें चर्चा, ताकि रिश्ता बने मजबूत – जानें प्रेमानंद जी महाराज की सलाह
इसलिए जरूरी है कि जब कोई भी नया काम शुरू करें, तो पहले खुद पर भरोसा रखें. जो कुछ भी आज की दुनिया में उपलब्ध है मोबाइल फोन, इंटरनेट, फ्री टूल्स, सोशल मीडिया उनका सही इस्तेमाल करें. धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं. शुरुआत में अगर पैसा नहीं है, तो मेहनत और समय तो है, और यही सबसे बड़ा निवेश होता है. पैसा ज़रूरी है, लेकिन शुरुआत के लिए सबसे ज़रूरी है हौसला, मेहनत और साफ सोच.
[ad_2]
Source link