Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsक्या BPSC भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 3 के बजाय मिलेंगे 5...

क्या BPSC भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 3 के बजाय मिलेंगे 5 मौके?


ऐप पर पढ़ें

BPSC Recruitment Exam: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की मीटिंग में BPSC भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें बताया गया है कि, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पांच मौके मिलेंगे। पहले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को तीन मौके मिलते थे। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर इससे जुड़ी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस बारे में हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

हाल ही में, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने उन आवेदकों के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार राज्य में विभिन्न सिविल सर्विसेज की भर्ती के इच्छुक हैं, वह 68वीं कंबाइन (प्रिलिमनरी) प्रतियोगी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें, बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 25 नवंबर से शुरू हुए थे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 281 पदों को भरा जाएगा। जिसमें कल्याण पदाधिकारी के लिए 60, राजस्व अधिकारी के लिए 39, प्रखंड पंचायत राज पदाधकारी 40 और अवर निरीक्षक का 20 पद सहित 22 विभागों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। बीपीएससी 68वीं कंबाइन (प्रिलिमनरी) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2022 को किया जाएगा।

 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments