Home Sports क्या SRH को फिर चैंपियन बना पाएंगे एडेन मार्करम? जानें सनराइजर्स की ताकत और कमजोरियां

क्या SRH को फिर चैंपियन बना पाएंगे एडेन मार्करम? जानें सनराइजर्स की ताकत और कमजोरियां

0
क्या SRH को फिर चैंपियन बना पाएंगे एडेन मार्करम? जानें सनराइजर्स की ताकत और कमजोरियां

[ad_1]

IPL 2023, सनराइजर्स...- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
IPL 2023, सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2023, Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण में हैदराबाद की टीम एक नए अंदाज में नजर आएगी। इस टीम के पास एक से बढ़कर एक जुझारू युवा खिलाड़ियों की फौज है। वहीं अब इस टीम को कप्तान भी एडेन मार्करम के रूप में ऐसा मिला है जिनका टी20 क्रिकेट में कोई जवाब नहीं। हाल ही में मार्करम की कप्तानी में सनराइजर्स की ही सब फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खिताब जीता था। अब उनके ऊपर जिम्मेदारी है आईपीएल में भी उसी लक और फॉर्म को बरकरार रखने की। उनके नेतृत्व में युवा जोश से भरी यह टीम किसी से कम नहीं नजर आ रही है।

साल 2016 में चैंपियन बनने के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन गिरा ही है। टीम को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है। ऐसे में हाल ही में फ्रेंचाइजी को साउथ अफ्रीका में चैंपियन बनाने वाले मार्करम के ऊपर काफी दारोमदार है। इस टीम के पास कप्तान भी युवा और जांबाज हैं तो पिछले साल ओपनिंग में अभिषेक शर्मा ने खासा प्रभावित किया था। राहुल त्रिपाठी जो इस टीम के स्टार बल्लेबाज हैं उन्हें अब इंटरनेशनल एक्सपोजर भी मिल चुका है। उसके अलावा उमरान मलिक भी इस सीजन इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने के बाद और खतरनाक हो सकते हैं। टी नटराजन की वापसी पर सभी की नजरें टिकी होंगी तो वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स और हैरी ब्रूक जैसे सभी जानदार खिलाड़ी इस टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

राहुल त्रिपाठी

Image Source : PTI

राहुल त्रिपाठी

क्या हैं टीम की ताकत और कमजोरियां?

सबसे पहले सनराइजर्स की ताकत की बात करें तो यह टीम शुरुआत से अंत तक हर आक्रमण में काफी मजबूत और बैलेंस दिख रही है। पारी की शुरुआत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं मध्यक्रम में राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्रकरम, ग्लेन फिलिप्स और हैरी ब्रूक जैसे जानदार खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के लिए धुआंधार खेल दिखाने वाले हेनरिक क्लासेन टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। इन 7 बल्लेबाजों के बाद वाशिंगटन सुंदर भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। फिर गेंदबाजी में उमरान मलिक, टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार नजर आ सकते हैं। यानी बेहद मजबूत बल्लेबाजी क्रम इस टीम के पास है।

यदि एक गेंदबाज और बढ़ाना चाहे फ्रेंचाइजी तो फिलिप्स या क्लासेन किसी एक को विकेटकीपिंग सौंपते हुए एक की जगह मार्को यानसन को ला सकती है। यानसन गेंदबाजी में जहां 3-4 ओवर फेंकेंगे तो बल्लेबाजी करने में भी वह सक्षम हैं। यह अंतिम 11 इस टीम को जो निकल कर आती है बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। अब अगर कमजोरी पर नजर डालों तो इस टीम के पास पेस बैट्री में फजलहक फारूखी के अलावा कोई भी विदेशी गेंदबाज नहीं है। फारूखी की भी जगह बनना मुश्किल लगता है। भुवनेश्वर कुमार का पिछले कुछ समय में जैसा प्रदर्शन रहा है और टी नटराजन वापसी कर रहे हैं तो यह कमजोर कड़ी साबित हो सकती है। ऐसे में उमरान मलिक के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ सकती है और टीम मैनेजमेंट भी इसके ऊपर विचार करना चाहेगा। टीम 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।

उमरान मलिक

Image Source : PTI

उमरान मलिक

SRH की संभावित Playing 11

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (wk), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link