Home Life Style क्रिसमस पर स्कूल में हो फंक्शन या घर में पार्टी, नन्ही परी के लिए यहां देखें शानदार ड्रेस आइडियाज

क्रिसमस पर स्कूल में हो फंक्शन या घर में पार्टी, नन्ही परी के लिए यहां देखें शानदार ड्रेस आइडियाज

0
क्रिसमस पर स्कूल में हो फंक्शन या घर में पार्टी, नन्ही परी के लिए यहां देखें शानदार ड्रेस आइडियाज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

साल के अंत में आने वाला क्रिसमस सबसे खुशनुमा पर्व होता है। इस दौरान सबसे ज्यादा उत्साह सांता के आने का होता है जो बच्चों को सबसे ज्यादा उत्साहित करता है। इसलिए जब एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा हो और त्योहार नजदीक आ रहा हो, तो आपकी नन्ही परी को क्रिसमस की सबसे अच्छी ड्रेस पहनाई जानी चाहिए ताकि वह भी क्रिसमस पार्टी में अपने लुक को फ्लॉन्ट कर सके। तो, अपनी नन्ही परी के लिए यहां देखें शानदार ड्रेस आइडियाज-

पार्टी वियर क्रिसमस गाउन

क्रिसमस पर लाल या मैरून का गाउन बेटी के लिए अच्छा है। आप शाइनिंग कपड़े में एक लॉन्ग गाउन को खरीद सकती हैं। बच्चों के आउटफिट में वेस्टलाइन और शोल्डर लाइन पर खूबसूरत फूल लगे होते हैं जो ड्रेस के लुक को बढ़ा देते हैं। आप भी इसी तरह की किसी ड्रेस को चुनें।


सेक्विन फ्लेयर गर्ल्स गाउन

लेयर्ड ड्रेसेज भी काफी चलन में हैं। इसके लिए पोशाक डबल रंग वाला डिजाइन काफी अच्छी लगता है, जो सेलिब्रेशन के मूड के लिए पूरी तरह से बेहतरीन है। आप ऐसी ड्रेस चुन सकते हैं जिसमें पूरी ड्रेस पर फ्रिली पैटर्न हो। बच्चों पर इस तरह का पैटर्न बढ़िया लगता है।


ट्रेंडी लेयर्ड फ्रॉक

ट्रांसपेरेंट शोल्डर पैटर्न के साथ फरी पैटर्न वाली ड्रेक काफी आकर्षक लुक देती है। इस तरह की ड्रेस में पीछे की तरफ एक डोरी भी आती है, जिसे बांधने के बाद बेहतर फिटिंग मिलती है। बेबी गर्ल के लिए इस तरह की ड्रेस को भी प चुन सकती हैं। 


पोल्का डॉट गाउन

पोल्का डॉट पौटर्न कभी भी पुराना नहीं होता है, इस तरह के डिजाइन में आने वाली फ्रॉक, गाउन हमेशा लड़कियों की सबसे प्यारी आउटफिट होती हैं।


शाइनी पार्टी वियर पलाजो सूट

इस आउटफिट में टॉप के साथ एक प्लाजो आता है। इस तरह के आउटफिट आपकी नन्ही परी के लिए अच्छे और कम्फर्टबल हो सकते हैं।

क्रिसमस पर एलिगेंट लुक के लिए काम आएंगे ये आउटफिट आइडियाज, स्टाइलिश लगने के साथ नहीं लगेगी ठंड

[ad_2]

Source link