
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार के आने में कुछ ही समय रह गया है। इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। क्रिसमस के दिन लोग चर्च जाते है, अपने घरों को सजाते हैं। इसके अलावा वह खाना-पीने के साथ दिन को पूरा करते हैं। कई लोग इस दिन कहीं घूमने जाने का भी प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो यहां जानिए 5 बेस्ट जगहों के बारे में जहां आप क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं।
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जगह
गोवा
क्रिसमस मनाने के लिए गोवा भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां क्रिसमस को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां के चर्चों और घरों को कई दिन पहले से ही सजा दिया जाता है।
शिलांग
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मेघालय का उत्तर-पूर्वी शहर शिलांग भी फेमस है। यहां ईसाइयों की काफी आबादी है जो बड़ी धूमधाम के साथ इस त्योहार को मनाती है। इस त्योहार के दौरान शहर की सुंदरता देखने लायक होती है।
सिक्किम
सिक्किम एक बेहद खूबसूरत शहर है, जो क्रिसमस मनाने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। यहां बर्फबारी का मजा भी लिया जा सकता है।
केरल
केरल ज्यादातर भारतीयों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है। क्रिसमस के दौरान घूमने जाने के लिए ये एकदम बेस्ट जगह है। यहां मौजूद हर एक चर्च में आपको इस फेस्टिवल की रौनक देखने को मिलेगी।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। क्रिसमस का सेलिब्रेशन भी यहां धूमधाम से होता है। ऐसे में अगर आप बजट में रहकर ट्र्रिप करना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं।
[ad_2]
Source link