Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleक्रिसमस सेलिब्रेशन को बनाना है खास तो ये 5 जगह हो सकती...

क्रिसमस सेलिब्रेशन को बनाना है खास तो ये 5 जगह हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन


ऐप पर पढ़ें

Best Christmas Holiday Destinations In India: क्रिसमस का पर्व आने वाला है। यह खास दिन हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है। इस दिन लोग सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार देते हैं। ऐसे में अगर इस साल वीकेंड पर पड़ने वाले क्रिसमस के त्योहार को खास बनाने के लिए आप बच्चों और परिवार के साथ क्रिसमस ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये ऑप्शन आपकी मदद कर सकते हैं। 

जयपुर-

जो दिल्ली रहते हैं वे ठंड में गुलाबी शहर यानी की पिंक सिटी जयपुर घूमना मिस नहीं करेंगे। यहां के शाही महल और किले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण हो सकते हैं। क्रिसमस पर बच्चों को महल, किले दिखाने के साथ हाथी की सवारी कराना न भूलें। हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला घूमने के साथ ही जयपुर की स्थानीय रंग बिरंगी बाजारों को भी घूम सकते हैं।

कोलकाता-

क्रिसमस के मौके पर कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां हर साल क्रिसमस फेस्ट का आयोजन किया जाता है।

गोवा-

क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन के लिए गोवा फेमस जगह में से एक है। गोवा में क्रिसमस की पार्टी काफी धूमधाम से होती है। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर यहां बीच पर म्यूजिक, डांस, मस्ती और पार्टी करते नजर आते हैं। आप भी अपने दोस्तों या परिवार के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सिक्किम-

दिसंबर महीने में क्रिसमस डे का त्यौहार सिक्किम में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में यदि आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस क्रिसमस डे पर सिक्किम की सैर करना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है।

कोच्चि-

कोच्चि शहर में  कई पुराने और फेमस चर्च हैं। भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही है। यहां क्रिसमस के मौके पर कार्निवाल का आयोजन होता है। कोच्चि कार्निवाल में म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसी कई ऐक्टिविटीज होती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments