Home National क्लास 7 में फेल होने पर छात्र फांसी पर झूला, रूला देने वाला 4 लाइन का सुसाइड नोट

क्लास 7 में फेल होने पर छात्र फांसी पर झूला, रूला देने वाला 4 लाइन का सुसाइड नोट

0
क्लास 7 में फेल होने पर छात्र फांसी पर झूला, रूला देने वाला 4 लाइन का सुसाइड नोट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर में कक्षा 7 में फेल होने पर एक छात्र ने घर दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मास्टर पर पांच हजार रुपया न देने पर फेल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी के बेटे ब्रह्ममानंद उर्फ अंशुल की उम्र 13 साल थी। वह रोजा के ही आली ज्ञान दीप इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ता था। शुक्रवार को स्कूल में उसे रिजल्ट दिया गया था, वह फेल हो गया था। बताया जा रहा है कि फेल होने से आहत छात्र ने शुक्रवार शाम दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब वह काफी देर तक इधर-उधर नहीं दिखा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वह छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार वाले उसे नीचे उतार निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार सुबह मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अंशुल ने लिखा फेर पेपर नाई दीहीं, जात हम मरी जहीं

रोजा के अटसलिया गांव के अंशुल ने अपनी जान दे दी। उसकी लाश को देख हर किसी की आंख नम थी। अंशुल की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। उसने घरेलू भाषा में लिखा कि पेपर नाई दई चुके तबहू पेपर देन के लिए मजबूर करत। एक पेपर दई चुके फेर पेपर देई नाई दीहीं, जात हम मरी जहीं… इन चार लाइनों को परिजन रो-रोकर बता रहे थे। लोग परिजनों की पीड़ा का सुन उन्हें दिलासा दे रहे थे, लेकिन मासूम के शव को देख अपनी आंखों के आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे।

छत पर गई मां ने बेटे की लटकी देखी लाश

अंशुल को परिवार के लोग तलाश रहे थे। इसी दौरार तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। अंशुल की मां किरन जब छत पर सरसो बटोरने के लिए गई तो देखा कि कमरे में उसके बेटे की लाश लटकी थी। जिसे देख वह चीख पड़ी और परिवार में कोहराम मच गया।

रोते-रोते माता-पिता की पथरा गईं आंख

अंशुल तीन भाई बहनों में छोटा था। बड़ी बहन वर्षा व भाई अखिलेश अंशुल की मौत से गुमसुम हो गए। मां किरन की रोते-रोते आंखें पथरा गईं। गांव की महिलाओं ने सभी को संभाला और दिलासा दिया।

आरोप मास्टर मांग रहा था रुपया

मृतक के बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ। बाबा कह रहे हैं कि मास्टर ने बच्चे से पांच हजार रुपया मांगा। कहा कि तुमने ट्यूशन भी नहीं पढ़ी, पांच हजार रुपया दो, नहीं तो फेल कर देंगे। उसे पीटा भी। तब बच्चे ने आहत होकर जान दे दी। पैसा चाहिए था तो हमशे मांग लेते। कार्यवाहक थाना प्रभारी चिंतामणि ने बताया कि मृतक के पिता अशोक की सूचना पर शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

15 अप्रैल को देनी थी पूरक परीक्षा

आली ज्ञान दीप इंटर कालेज के प्रबंधक देवेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र बहुत ही कम स्कूल आता था। कई मासिक परीक्षा में भी फेल हुआ और कई मासिक परीक्षा दी भी नहीं। वार्षिक परीक्षा में भी उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं था । उसके माता-पिता को बताया गया कि 15 अप्रैल को पूरक परीक्षा होगी। जिसमे उनका बच्चा परीक्षा दे सकता है। ऐसे ग्यारह बच्चे हैं, जो फेल हो गए हैं, उनकी पूरक परीक्षा दिलाई जाएगी।

[ad_2]

Source link