[ad_1]
Cooler पुराना होने के बाद उसका पानी वाला पंप काफी डाउन हो जाता है। यानी वो समय से पानी नहीं उठाता है। अगर आप भी अपने पंप में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको पहले ही बता दें कि इसे रिपेयर करवाना बिल्कुल भी फायदेमंद साबित नहीं होता है। यही वजह है कि आपके पंप में भी किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो उसे तुरंत बदल लें।
Fan Motor-
Fan Motor भी पुरानी होने के बाद हवा देना कम कर देती है। क्योंकि इससे Fan Motor की पावर कम हो जाती है। कई ऐसी चीजें बाजार में उपलब्ध हैं जिसे आप पंखे की मोटर के साथ फिट कर सकते हैं। बावजूद सभी बदलावों के अगर आपके कूलर के पंखे की स्पीड सही नहीं होती है तो आपको इसकी फैन मोटर को ही बदल देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपके कूलर की हवा काफी कम हो जाती है।
Cooling Pad-
Cooler में सबसे बड़ा खेल कूलिंग पैड का भी होता है। आपको समय समय पर कूलिंग पैड में बदलाव करते रहना चाहिए। लगातार चलने की वजह से कूलिंग पैड जाम हो जाते हैं और हवा भी कम आने लगती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान होता है कि हवा की कूलिंग भी कम हो जाती है। हर 1 या 2 महीने बाद आपको कूलिंग पैड बदल देने चाहिए। इससे पानी पड़ते ही वह अच्छी कूलिंग करने लगते हैं।
[ad_2]
Source link