[ad_1]
हाइलाइट्स
क्रेमलिन पर अटैक के बाद रूसी सेना ने खेरसान पर रातभर दागे 24 ड्रोन.
इसमें 21 लोग मारे गए और 48 घायल हो गए, यूक्रेन ने 18 ड्रोन मार गिराए.
कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है. क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद रूस आगबबूला है. मॉस्को ने इस हमले का आरोप यूक्रेन पर लगाया है. ड्रोन अटैक के बाद रूसी सेना ने बदला लिया है. रूस ने रात भर 24 ड्रोन से यूक्रेन पर हमला किया है. यूक्रेन की वायु सेना ने गुरुवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ रात भर में 24 हमलावर ड्रोन दागे, जिनमें से 18 को मार गिराया गया. वायु सेना ने टेलीग्राम चैनल के जरिये इसकी सूचना दी.
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने अपने सबसे घातक हमलों में से एक खेरसॉन पर शुरू किया. एक सुपरमार्केट, एक रेलवे स्टेशन और अन्य नागरिक इमारतों को निशाना बनाया. कम से कम 21 लोग मारे गए और 48 घायल हो गए. कीव सैन्य प्रशासन के शहर प्रमुख सर्गी पोपको ने कहा, ‘कीव पर हमले के प्रयास का यह तीसरा दिन था. इस साल की शुरुआत से हमारे शहर पर इतनी तीव्रता से हमले नहीं हुए हैं.’ उन्होंने कहा कि गिराए गए ड्रोन का मलबा कीव के विभिन्न हिस्सों में गिरा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ.
🕯️Today, Russia launched one of its deadliest attacks on #Kherson, hitting a supermarket, a railway station other civilian targets.
At least 21 people were killed and 48 injured.
📷: Telegram / Zelensky pic.twitter.com/HE0XNVhzca
— KyivPost (@KyivPost) May 3, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Russia ukraine war, Vladimir Putin
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 13:56 IST
[ad_2]
Source link