Home Sports खत्म हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना, 5 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी खिताब ना जीत पाने का छलका दर्द

खत्म हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना, 5 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी खिताब ना जीत पाने का छलका दर्द

0
खत्म हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना, 5 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी खिताब ना जीत पाने का छलका दर्द

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मोरक्को शनिवार को पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश बना। कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद यह लगभग तय हो गया है कि पांच विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं उठा पाएंगे। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी संभवत: अपना अंतिम विश्व कप खेल रहा है और रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद रोनाल्डो ने इस बात ( कतर वर्ल्ड कप आखिरी फीफा विश्व कप था) की पुष्टि कर दी है। 

फीफा विश्व कप 2022 से बाहर होने के बाद पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप खेल चुके क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की है। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”पुर्तगाल के लिए वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी सपना था। मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने पुर्तगाल के साथ और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीते, लेकिन अपने देश का नाम दुनिया में सबसे ऊंचे पायदान पर लाना मेरा सबसे बड़ा सपना था।

”मैं इसके लिए लड़ा। मैं इस सपने के लिए बहुत संघर्ष किया। 16 सालों में पांच बार विश्व खेलते हुए मैंने स्कोर किए और इस दौरान हमेशा महान खिलाड़ियों का साथ और लाखों पुर्तगालियों का समर्थन मिला, मैंने अपना सब कुछ दिया। मैंने मैदान पर सब किया और कभी भी लड़ाई से पीछे नहीं हटा, मैंने कभी नहीं उस सपने को छोड़ा।”

FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनलिस्ट का ऐलान, इन टीमों के बीच होगी जंग

उन्होंने आगे लिखा, ”दुख है कि कल सपना समाप्त हो गया और उस माहौल में प्रतिक्रिया करने लायक नहीं है। मैं आपको लोगों को ये बताना चाहता हूं कि बहुत कुछ कहा गया और लिखा जा चुका है। अनुमान लगाए गए हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए मेरा समर्पण एक बार भी नहीं बदला। मैं हमेशा सभी के उद्देश्य के लिए लड़ता रहा और मैं अपने सहयोगियों और अपने देश से कभी मुंह नहीं मोड़ूंगा।”

[ad_2]

Source link