[ad_1]
हाइलाइट्स
हरी मटर को स्टोर करने के लिए आप सरसों के तेल की मदद ले सकते हैं.
उबालकर फ्रिजर में रखने से हरी मटर लम्बे समय तक खराब नहीं होती है.
How to Store Green Peas: सर्दियों के दौरान कुछ सीजनल सब्जियों का इस्तेमाल खाने में स्वाद का तड़का लगाने का काम करता है. खासकर हरी मटर (Green peas) सर्दी में ज्यादातर डिशों की जान होती है. हालांकि सर्दियां जाने के साथ ही मार्किट में हरी मटर मिलना भी लगभग बंद हो जाती है. बेशक मटर का सीजन जल्दी ही जाने वाला है. लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों से हरी मटर को स्टोर करके इसे साल भर फ्रेश रख सकते हैं.
ज्यादा दिनों तक घर में रखने से हरी मटर अक्सर खराब हो जाती है. ऐसे में सर्दियों के बाद लोग चाहकर भी मटर को स्टोर नहीं कर पाते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं घर में हरी मटर को स्टोर करने के कुछ बेहतरीन टिप्स, जिसे ट्राई करके आप मटर को अगली सर्दियों तक ताजा रख सकते हैं.
पेसिंल मटर का इस्तेमाल करें
हरी मटर को स्टोर करने के लिए पेसिंल मटर का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है. बता दें कि पेसिंल मटर खाने में मीठी होती है. साथ ही पेसिंल मटर के दाने अन्य मटर की तुलना में ज्यादा पके होते हैं. जिसके चलते इसे स्टोर करना काफी आसान होता है. तो आइए जानते हैं मटर स्टोर करने के टिप्स.
सरसों का तेल लगाएं
हरी मटर को स्टोर करने के लिए सबसे पहले मटर को छीलकर इनके छिलके अलग कर दें. अब मटर के मोटे और पतले दानों को अलग-अलग बर्तन में रखें. ध्यान रहे कि मटर के पतले दाने कच्चे होते हैं. जिसके चलते इनके खराब होने की संभावना अधिक होती है. ऐसे में मटर के मोटे दानों को स्टोर करना बेहतर रहता है. अब मटर के मोटे दानों पर 1 चम्मच सरसों का तेल डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद मटर को पॉलिथिन में भरकर रबड़ से बांधें और फिर मटर को फ्रिज में रख दें. इससे हरी मटर साल भर खराब नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: धनिया की पत्तियों को करना है स्टोर, फॉलो करें बेहद आसान टिप्स, कई दिनों तक बनी रहेंगी फ्रेश
हरी मटर को बॉइल करें
हरी मटर को उबालकर स्टोर करने से भी मटर लम्बे समय तक खराब नहीं होती है. इसके लिए पैन में पानी गर्म करें. अब मटर के दानों को पानी में डालकर 2 मिनट तक उबालें. फिर पानी को छानकर मटर अलग कर लें. अब पैन में बर्फ का ठंडा पानी लें और उबली हुई मटर को इस पानी में डाल दें.
मटर ठंडी होने के बाद इसे साफ कपड़े पर फैलाएं और मटर का पानी सूखने का इंतजार करें. इसके बाद मटर को पॉलिथिन या एयर टाइट कंटेनर में भरकर पैक कर दें और फिर इसे फ्रिजर में स्टोर करें. इससे मटर एक साल तक फ्रेश बनी रहेगी. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : February 12, 2023, 17:01 IST
[ad_2]
Source link