[ad_1]
When To Avoid Milk: सेहत के लिए दूध को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी12 और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. हालांकि दूध का सेवन किस समय और किस तरीके से किया जाए, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है. खासतौर पर खाली पेट दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद कम और नुकसानदायक ज्यादा साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं कि खाली पेट दूध क्यों नहीं पीना चाहिए.
जिन लोगों को लैक्टोज इन्टॉलरेंस होता है, उनके लिए खाली पेट दूध पीना और भी खतरनाक साबित हो सकता है. उनके शरीर में लैक्टेज एंजाइम की कमी होती है, जिससे दूध का लैक्टोज पूरी तरह नहीं पच पाता है. इसके कारण डायरिया, पेट दर्द, सूजन और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए ऐसे लोगों को दूध पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. खाली पेट दूध पीने से पेट में मौजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड दूध के साथ रिएक्शन कर सकता है, जिससे दूध फट सकता है. इससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिड रिफ्लक्स और जलन की शिकायत हो सकती है.
आयुर्वेद की बात करें तो दूध पीने का सबसे अच्छा समय रात को सोने से पहले माना जाता है. इस समय पाचन तंत्र शांत होता है और शरीर को आराम की जरूरत होती है. रात को दूध पीने से नींद बेहतर आती है, मांसपेशियों की रिकवरी होती है और सुबह शरीर ज्यादा तरोताजा महसूस करता है. इसके अलावा नाश्ते के समय किसी ठोस चीज के साथ दूध पीना भी फायदेमंद रहता है. खाली पेट दूध पीने से गैस, अपच और पोषक तत्वों की कमी जैसे नुकसान हो सकते हैं. इसलिए दूध को हमेशा संतुलित आहार के हिस्से के रूप में लेना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ शरीर को मिल सके.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
[ad_2]
Source link