[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन में से एक OnePlus Fold का काफी लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। नई रिपोर्ट की माने तो वनप्लस फोल्ड 29 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। स्मार्टफोन को पहली बार क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में टीज किया गया था, जहां कंपनी ने वनप्लस 11 लॉन्च किया था। OnePlus Fold का डिज़ाइन पहले ही सामने आ चूका है और अब फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी भी मिल गई है टिपस्टर्स की माने तो फोन ब्लैक गोल्ड और हरे रंग के साथ आएगा।
खुशखबरी! इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अब FREE मिलेंगे Netflix, Disney+ Hotstar कई OTT Apps
OnePlus Fold लॉन्च की तारीख
टिपस्टर अरविंद ने स्मार्टप्रिक्स को बताया है कि वनप्लस वी फोल्ड या वनप्लस ओपन 29 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च हो सकता है। पहले यह बताया गया था कि स्मार्टफोन अगस्त में चीन में अपनी शुरुआत करेगा और इसके बाद ग्लोबल रिलीज होगी।
वनप्लस फोल्ड कई नए फीचर्स और नई तकनीक के साथ आएगा। लेटेस्ट रिपोट के अनुसार स्मार्टफोन को वनप्लस ओपन मॉनीकर मिलेगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन में बेस्ट-इन-क्लास डिस्प्ले और स्पीकर मिलेगा।
न करें मिस! 5400 रुपये सस्ता हुआ Tecno का ये 7GB रैम, 48MP कैमरा वाला फोन, ₹8099 में खरीदें
OnePlus Fold स्पेसिफिकेशंस
आने वाले फोल्ड फोन में 78-इंच 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच AMOLED बाहरी डिस्प्ले है। हुड के तहत इसमें फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। ये फोन 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 एमपी प्राइमरी शूटर, 48 एमपी अल्ट्रा-वाइड शूटर और 32 एमपी पेरिस्कोपिक लेंस मिलने की बात कही गई है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में डुअल 32 एमपी फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है।
इस बीच टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए नवीनतम रेंडर से संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन को हैसलब्लैड सपोर्ट के साथ सेंटर अलाइन कैमरा होगा और साथ ही फोन को leather फिनिश मिल सकती है।
[ad_2]
Source link