[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Oppo का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही ओप्पो के ढेर सारे पुराने फोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। जी हां, OPPO ने अपने उन 11 स्मार्टफोन की लिस्ट कंफर्म कर दी है, जिन्हें Android 14 OS अपडेट मिलने वाला है। हाल ही में, Google ने अपना तीसरा Android 14 डेवलपर बीटा जारी किया है और इसका फाइनल रिलीज अगस्त में होने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में, ओप्पो ने घोषणा की कि वह चुनिंदा डिवाइसेस के लिए चार साल का एंड्रॉइड अपडेट प्रदान करेगा।
इन 11 ओप्पो फोन में सबसे पहले मिलेगा Android 14
Android 14 अपडेट प्राप्त करने वाले एलिजिबल 11 स्मार्टफोन की लिस्ट में ओप्पो के फाइंड एक्स सीरीज फोन और रेनो और ए सीरीज के फोन शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया कि इन एलिजिबल फोन के लिए Android 14 रोलआउट कब शुरू होगा। बता दें कि यह लिस्ट विशेष रूप से बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग के बाजारों के लिए है। इसलिए, दुनियाभर में एलिजिबल डिवाइसेस के लिए Android 14 का रोलआउट अलग-अलग समय में हो सकता है। नीचे Android 14 प्राप्त करने वाले फोन्स की लिस्ट दी है:
1. Oppo Find X5
2. Oppo Find X5 Pro
3. Oppo Find X3 Pro
4. Oppo Reno 8 Pro
5. Oppo Reno 8
6. Oppo Reno 8 T
7. Oppo Reno 7
8. Oppo A98
9. Oppo A78
10. Oppo A77
11. Oppo A57
एंड्रॉयड 14 अपडेट प्राप्त करने वाले फोन की लिस्ट में OPPO Find X3 Pro सबसे पुराना डिवाइस है। लिस्ट में आठ मिड-रेंज स्मार्टफोन भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ चीन के बाजार के लिए एक्सक्लूसिव हैं। एंड्रॉयड 14 में लॉक स्क्रीन क्लॉक ऑप्शन, नया शॉर्टकट मेनू, इमोजी वॉलपेपर ऐप, जेस्चर नेविगेशन और बहुत सारे नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link