Home Life Style खुशखबरी! दिल्ली में यहां मिल रहीं सस्‍ती बनारसी साड़ियां, घर बैठे भी कर सकते हैं ऑर्डर

खुशखबरी! दिल्ली में यहां मिल रहीं सस्‍ती बनारसी साड़ियां, घर बैठे भी कर सकते हैं ऑर्डर

0
खुशखबरी! दिल्ली में यहां मिल रहीं सस्‍ती बनारसी साड़ियां, घर बैठे भी कर सकते हैं ऑर्डर

[ad_1]

रिया पांडे/दिल्लीः भारतीय महिलाएं साड़ी में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. अगर साड़ी बनारसी हो तो महिलाओं की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है. दरअसल बनारसी साड़ी पहनने के बाद हर महिला को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देखने को मिलता है. ऐसें में अगर आप भी घर के शादी फंक्शन के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आज हम आपको दिल्ली की ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर आपको किफायती दामों में एक से एक बढ़कर साड़ी मिल जाएगी. साथ ही यह भी बताएंगे कि अब घर बैठे लाखों की बनारसी साड़ी कैसे मंगवा सकते हैं.

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 10 जनवरी 2024 तक चलेगा. प्रगति मैदान के हॉल नंबर 1 में बनारस से आए कुछ लोगों ने अपनी स्टॉल लगाई है. जहां पर एक से बढ़कर एक बनारसी साड़ी बेच रहे हैं. इस स्टॉल के संचालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि यहां आपको सभी लेटेस्ट डिजाइनर बनारसी साड़ी और सूट मिल जाएंगी. उन्होंने बताया कि उनकी खुद की साड़ी और सूट की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जिस वजह से लोगों को काफी किफायती दामों में बेचते हैं.

1 लाख की बनारसी साड़ी उपलब्ध
संचालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस स्टाल पर 2000 रुपये से लेकर 35000 रुपए तक की साड़ी मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि यहां पर एक लाख की भी साड़ी मिल जाएगी, जिसे रेशम से बनाया जाता है. अगर आपको भी बनारसी साड़ी की खरीदारी करनी है, तो आप इस एग्जीबिशन में आकर ले सकते हैं. इसके अलावा आप घर बैठे मंगवाना चाहते हैं, तो इस नंबर 76180 17255पर संपर्क कर अपनी मनपसंद साड़ी ऑर्डर कर सकते हैं. इस एग्जीबिशन में पहुंचने के लिए आपको नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा.

Tags: Aatmanirbhar Bharat, Delhi news, Local18, Wedding

[ad_2]

Source link