
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Redmi 13C Launch Soon in India: रेडमी नोट 13 सीरीज और Xiaomi 14 सीरीज के लॉन्च के बाद अब कंपनी Redmi 13C को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग Redmi 13C के बजट कैटेगरी में आने की उम्मीद है, इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन अच्छा होगा, इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी लेंस होगा।
Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार, फर्स्ट लुक और स्पेसिफिकेशन लीक होने के बाद, Redmi 13C भारतीय मानक ब्यूरो BIS सर्टिफिकेशन पोर्टल पर दिखाई दिया है। वेबसाइट पर डिवाइस सिस्टम कोड 23124RN87I के साथ दिखाई दिया। लिस्टिंग में एक दूसरा स्मार्टफोन भी दिख रहा है।
Redmi 13C की भारत में कीमत (संभावित)
टिपस्टर पारस गुगलानी के अनुसार, Redmi 13C 4G 100 से कम कीमत में लगभग 8,500 रुपये में लॉन्च हो सकता है। फोन नवंबर 2023 में दस्तक दे सकता है। भारत में इसकी शुरुआत वैश्विक रिलीज की तारीख के बाद हो सकती है।
Samsung का दिवाली धमाका: रोज ₹44 देकर खरीदें तगड़ा 5G फोन, ये सर्विस भी FREE
Redmi 13C स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
टिपस्टर के मुताबिक, 4G फोन 6.71-इंच HD 90Hz स्क्रीन के साथ आ सकता है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500nits तक होगी। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G96 सीपीयू हो सकता है और यह MIUI 14 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें 18W चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
Redmi 12C के इस सक्सेसर में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी लेंस हो सकता है। गुगलानी का दावा है कि फोन तीन रंगों में आ सकता है: हरा, नीला और काला।
नहीं थम रहा Moto का जलवा, 8GB RAM और बढ़िया कैमरे के साथ आ रहा एक धांसू स्मार्टफोन
[ad_2]
Source link