Home Life Style गंदी हो गई हैं घर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग, ट्राई करें ये आसान क्लीनिंग टिप्स

गंदी हो गई हैं घर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग, ट्राई करें ये आसान क्लीनिंग टिप्स

0
गंदी हो गई हैं घर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग, ट्राई करें ये आसान क्लीनिंग टिप्स

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्टील की रेलिंग को चमकाने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट और साबुन का इस्तेमाल करें.
लकड़ी की रेलिंग को साफ करने के लिए डिटर्जेंट या स्क्रब का यूज ना करें.

How to Clean Railings: घर की साफ-सफाई के दौरान लोग हर एक कोने को चमकाने की पूरी कोशिश करते हैं. ऐसे में फर्श और दीवारों को क्लीन करने के साथ-साथ सीढ़ियों को साफ रखना भी जरुरी होता है. हालांकि सीढ़ियों पर लगी रेलिंग भी काफी गंदी होती है. वहीं गंदगी के चलते रेलिंग काली और गंदी दिखने लगती है. ऐसे में कुछ आसान क्लीनिंग टिप्स (Railing cleaning tips) फॉलो करके आप रेलिंग को चुटकियों में चमका सकते हैं.

गंदगी के कारण रेलिंग में बैक्टीरिया होने लगते हैं. ऐसे में सीढ़ियां चढ़ते समय रेलिंग छूने से आपके हाथों में भी गंदे बैक्टीरिया आ जाते हैं. जिससे आपकी सेहत पर भी कई नुकसान देखने को मिल सकते हैं. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं घर की रेलिंग को साफ करने के तरीके, जिसकी मदद से आप रेलिंग को क्लीन और बैक्टीरिया फ्री रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना धोए ऐसे करें तकिए को साफ, भारी रकम नहीं केवल 2 रुपये करें खर्च, गंदगी और जर्म्स दोनों हो जाएंगे गायब

लकड़ी की रेलिंग को साफ करने के तरीके
लकड़ी की रेलिंग को क्लीन करने के लिए हार्ड कैमिकल या स्क्रब का इस्तेमाल ना करें. इससे ना सिर्फ रेलिंग को नुकसान पहुंचता बल्कि आपके हाथों में भी रैशेज होने का खतरा रहता है. ऐसे में लकड़ी की रेलिंग को साफ करने के लिए आप पानी में थोड़ा सा नींबू का रस या फिर सिरका मिक्स कर लें. फिर कपड़े को पानी में भिगोकर निचोड़ें और फिर रेलिंग को अच्छी तरह से पोंछ दें. इससे रेलिंग साफ और बैक्टीरिया फ्री हो जाएगी. वहीं बरसात के मौसम में रेलिंग को पानी से दूर रखकर आप इसे खराब होने से बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फूलगोभी के कीड़े निकालने में लग जाते हैं घंटों, 6 आसान ट्रिक्स की लें मदद, तुरंत हो जाएगी बैक्टीरिया फ्री

स्टील की रेलिंग को साफ करने के टिप्स
घर में लगी स्टील की रेलिंग को साफ करने के लिए आप माइल्ड डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में डिटर्जेंट या माइल्ड साबुन को पानी में घोल लें. अब इसमें कपड़ा भिगोकर रेलिंग को रगड़े. फिर इसे साफ पानी से धो दें. ध्यान रहे कि स्टील की रेलिंग पर कैमिकल या स्क्रब यूज ना करें. इससे रेलिंग में स्क्रैच लगने के साथ-साथ रेलिंग की चमक भी चली जाती है.

रेलिंग साफ करने के फायदे
घर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग को साफ रखने के कई फायदे होते हैं. कई बार रेलिंग गंदी और चिपचिपी होने के चलते लोग इसे छूना अवॉयड कर देते हैं. जिससे सीढ़िया उतरते समय उनके गिरने का रिस्क बढ़ जाता है. वहीं रेलिंग को समय-समय पर साफ करने से इस पर बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं. ऐसे में घर के सभी सदस्य बैक्टीरियल इंफेक्शन का शिकार होने से बच सकते हैं.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link