Home National गगनयान मिशन के लिए पहले क्यों टालनी पड़ी टेस्टिंग, उन आखिरी 5 सेकंड में क्या हुआ

गगनयान मिशन के लिए पहले क्यों टालनी पड़ी टेस्टिंग, उन आखिरी 5 सेकंड में क्या हुआ

0
गगनयान मिशन के लिए पहले क्यों टालनी पड़ी टेस्टिंग, उन आखिरी 5 सेकंड में क्या हुआ

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

गगनयान मिशन के लिए इसरो ने दूसरे प्रयास में श्रीहरिकोटा से क्रू मॉडल लॉन्च किया। पहले टेस्टिंग परीक्षण तकनीकी कारणों से टाल दिया गया था। इसरो ने पहले परीक्षण के तहत TV-D1 को अंतरिक्ष में भेजा है। यह परीक्षण उड़ान गगनयान मिशन 2025 के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पहले प्रयास में प्रक्षेपण से पांच सेकंड पहले ऐसा क्या हुआ था जो टेस्टिंग को टालना पड़ा। इस मामले में इसरो चीफ एस सोमनाथ का बयान पढ़िए।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार 21 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में अपने गगनयान मिशन के लिए पहली परीक्षण उड़ान को प्रक्षेपित किया। उड़ान परीक्षण दूसरे प्रयास में किया गया। पहले प्रयास में इसे लॉन्चिंग से ठीक पांच सेकंड पहले टाल दिया गया था। इस मामले में इसरो चीफ ने बयान दिया था कि कुछ तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। हम जल्द ही कारणों का पता लगाएंगे।

पढ़ें- इसरो ने अंतरिक्ष में फिर रचा इतिहास, गगनयान मिशन का क्रू मॉडल किया लॉन्च

आखिरी 5 सेंकड में क्या हुआ

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने एक बयान में कहा, “टीवी-डी1 का लिफ्टऑफ प्रयास नहीं हो सका। मौसम की स्थिति के कारण लिफ्टऑफ को पहले सुबह 8 बजे से 8.45 बजे तक पुनर्निर्धारित किया गया था। हमारे पास इंजन को लिफ्टऑफ करने के लिए एक ऑटोमेटिक लैंडिंग एएलएस था, लेकिन निर्धारित उड़ान से केवल पांच सेकंड पहले प्रक्षेपण रोक दिया गया। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा, ”इंजन सामान्य प्रक्रिया के तहत स्टार्ट नहीं हो पाया।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी यह आकलन करने की कोशिश कर रही है कि क्या गलत हुआ। हालांकि यह स्पष्ट किया कि पूरा प्रक्षेपण यान सुरक्षित है और वे जल्द ही प्रक्षेपण के लिए संशोधित तारीख की घोषणा करेंगे। हालांकि कुछ ही घंटों बाद इसरो ने क्रू मॉडल लॉन्च किया।

[ad_2]

Source link