
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
पावरबैंक खरीदने का प्लान है, तो Shargeek 170 आपके लिए हो सकता है। कंपनी ने अपने नए शार्गीक 170 पोर्टेबल पावरबैंक के लिए इंडीगोगो क्राउडफंडिंग कैंपेन शुरू किया है। 2023 में सफल किकस्टार्टर रन के बाद शार्गिक 170 पावरबैंक के लिए यह दूसरा क्राउडफंडिंग कैंपेन है। प्रिज्म के आकार के इस डिवाइस को पहले अक्टूबर 2023 में किकस्टार्टर के तौर पर लॉन्च किया गया था। इंडिगोगो कैंपेन से हिंट मिलता है कि पावरबैंक अब बाजार में आने के लिए तैयार है। वर्तमान में, 4000 से अधिक समर्थकों से प्राप्त धनराशि $760,000 से अधिक हो गई है। क्या है इस पावरबैंक में खास, चलिए बताते हैं
एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करेगा
शार्गिक 170 एक साथ 170W के मैक्सिमम पावर आउटपुट के साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसके दो पीडी 3.1 टू-वे USB-C पोर्ट 140W तक चार्जिंग पावर प्रदान कर सकते हैं। इसके सिंगल USB-A पोर्ट की रेटेड स्पीड 30W है। जब दोनों USB-C पोर्ट उपयोग में होते हैं, तो पावर आउटपुट 100W और 65W तक कम हो जाता है। शार्गिक 170 के तीन पोर्ट का एक साथ उपयोग करने से USB-C पोर्ट से 65W और USB-A पोर्ट से 18W पावर मिलती है।
अमेजन पर धड़ाधड़ बिक रहा यह Laptop, सेल देख कंपनी भी हैरान; कम दाम में धाकड़ फीचर्स
इसमें लगी है 24000mAh की बैटरी
शार्गिक 170 पोर्टेबल पावरबैंक में 24000mAh की बैटरी है जिसे EV-ग्रेड रेटिंग दी गई है। आप नए पावरबैंक से iPhone 14 Pro को छह बार या MacBook Pro/ROG Ally को एक बार चार्ज कर सकते हैं। डिवाइस को 140W तक की चार्जिंग स्पीड पर तेजी से रिचार्ज किया जा सकता है। यह 20 मिनट में 0 से 50% तक जा सकता है। पावरबैंक में बैटरी स्टेटस, आउटपुट पावर और लो करंट मोड की निगरानी के लिए एक डिस्प्ले है। यह IP66 वॉटर रेजिस्टेंट है और ट्रांसपेरेंट डिजाइन में आता है। इसका वजन 680 ग्राम है और यह 6.5 इंच लंबा है।
पूरे ₹9000 सस्ता मिल रहा 8GB रैम वाला 5G OnePlus फोन, तेजी से खत्म हो रहा Stock
कीमत और उपलब्धता
इंडिगोगो पर शार्गिक 170 की कीमत $119 (करीब 10 हजार रुपये) है। यह उत्पाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में भेजा जाएगा। शार्गिक 170 के इंडिगोगो समर्थकों को फरवरी तक उनके प्रोडक्ट मिलना शुरू हो जाएंगे, जबकि किकस्टार्टर कैंपेन के 1,000 से अधिक समर्थकों को पहले ही पावरबैंक मिल चुका है।
[ad_2]
Source link